16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeभोपालMP सरकार के मंत्री बोले, आरक्षण को छेड़ने वालों के हाथ जला...

MP सरकार के मंत्री बोले, आरक्षण को छेड़ने वालों के हाथ जला देंगे; फिर सभा में शामिल युवक से हुई बहस

Published on

राजगढ़ ,

राजगढ़ में जांगड़ा मेघवाल समाज के सम्मलेन में राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने मंच से कहा कि आरक्षण को कोई हाथ लगाकर देखे, हाथ जला देंगे. तभी एक युवक बीच कार्यक्रम में उठकर सामने आया और बोला मंत्री जी आपके सांसद बोल रहे हैं कि 400 पार करना है और भारतीय संविधान व आरक्षण को खत्म करना है. लोग युवक को बोलने से रोकते रहे. लेकिन वहां नहीं रुका. जिसके बाद मंत्री वहां से निकल गए.

दरअसल, नरसिंहगढ़ इलाके के मंडावर में जांगड़ा मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में कई अधिकारी, सहित बड़े नेता पहुंचे थे. इस सम्मेलन में BJP के राज्यमंत्री गोतम टेटवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए और कांग्रेस के भी कई कार्यकर्ता मौजूद थे. कुछ देर तक मंच पर खूब भाषण चलते रहे.

इस दौरान समाजिक कार्यक्रम में अजाक्स के पदाधिकारी ने भाषण में कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की ओर से दिए आरक्षण को दबाया जा रहा है. एक लाख, चालीस हजार पद आज भी खाली हैं. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था कि एक लाख पदोन्नति की पूर्ति कर देंगे. लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ. क्या सब सो रहे हैं. इतने में ही कार्यक्रम मंच पर मौजूद राज्यमंत्री गोतम टेटवाल भड़क गए और बोले में यहां राजनीति करने नहीं आया हूं. समाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने आया हूं. अगर आरक्षण को किसीने हाथ भी लगाया तो हम उसके हाथ जला देंगे.

इतने में ही पास में भीड़ से एक युवक मुकेश मेघवाल निकल कर आया और बोला- मंत्री जी आपकी सरकार के चार सांसद बोल रहे हैं, 400 सीट चाहिए, 400 पार करना है, क्योंकि भारतीय संविधान और आरक्षण को खत्म करना है.

इधर, आप भाषण दे रहे हैं कि संविधान और आरक्षण को किसी ने हाथ लगाया तो हम उसके हाथ जला देंगे. जब आपकी पार्टी के सांसद ऐसा बोल रहे थे जब आपने स्टेटमेंट देकर क्यों विरोध नहीं किया? इतने में ही कांग्रेस कार्यकर्ता मुकेश मेघवाल और राज्यमंत्री के बीच जमकर कहासुनी हुई. लोग युवक को बोलने से रोकते रहे.

युवक का कहना है, मैं मंत्री जी से सिर्फ सवाल कर रहा हूं. सवाल करना मेरा अधिकार है. कोई झगड़ा या गाली गलौज नहीं कर रहा हूं. विवाद इतना बढ़ गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंत्री के समर्थक को आस पास खड़े लोगों ने पकड़ा. इतने में ही राज्यमंत्री को भोजन कराने का कह कर कार्यकर्ता बाहर ले गए.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...