8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालप्रश्न पत्र लीक मामलों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा कानून लाएगी...

प्रश्न पत्र लीक मामलों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा कानून लाएगी MP सरकार

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने पर अंकुश लगाने के लिए एक सख्त कानून लाएगी। मंत्री भोपाल के सरकारी सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सिंह ने कहा, “हम (स्कूल) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामलों को रोकने के लिए एक प्रणाली शुरू करने जा रहे हैं। कोई भी छात्रों को प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं करा पाएगा। छात्रों को सतर्क रहने की जरूरत है। हमने प्रणाली कड़ी कर दी है।” उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की योजना बना रही है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र बिना लीक हुए निर्धारित केंद्रों तक पहुंचें।

सिंह ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक कड़ा कानून लाएंगे कि परीक्षा केंद्रों के प्रभारी सहित कोई भी व्यक्ति, जो इस तरह के कदाचार में शामिल है, बच न सके। ऐसे कृत्य आपराधिक (गतिविधि) के दायरे में आएंगे। हम आने वाले समय में विधानसभा में एक नया कानून लाएंगे।”

इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भर्तियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश में 28000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, उन्होंने राज्य में चल रही भर्तियों के नियुक्तियों पत्रों को भी तेजी के साथ तैयार करने का निर्देश दिया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...