11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeभोपालMP: पति ने बिना पूछे सब्जी में डाल दिया टमाटर तो गुस्साई...

MP: पति ने बिना पूछे सब्जी में डाल दिया टमाटर तो गुस्साई पत्नी ने छोड़ दिया घर, पुलिस के पास पहुंचा मामला

Published on

शहडोल

टमाटर की लगातार बढ़ती कीमतें न सिर्फ आम लोगों को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि लोगों के पारिवारिक जीवन पर भी इसका सीधा असर हुआ है। शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बेमहौरि के रहने वाले संजीव कुमार वर्मा के पारिवारिक जीवन में टमाटर के चलते दरार पड़ गई है। संजीव ने सब्जी में महंगे टमाटर डाल दिए। यह उनकी पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि वो नाराज होकर अपने पति का घर छोड़कर चली गईं। अब उनके पति इस बात की शपथ ले रहे हैं कि वे कभी भी टमाटर का उपयोग नही करेंगे। मामला थाने तक पहुंच चुका है और संजीव ने पत्नी की तलाश में पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए धनपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शहडोल जिले के धनपुरी थानां क्षेत्र के बेमहौरि गांव में रहने वाले संजीव वर्मा एक छोटा सा ढाबा चलाते हैं। साथ ही टिफिन सर्विस भी चलाते हैं।दो दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी से बिना पूछे खाने में टमाटर डाल दिया। यह बात जैसे ही उनकी पत्नी को पता चली तो वो आग बबूला हो गई। संजीव की पत्नी नाराज होकर अपनी छोटी बेटी को लेकर अपने पति का घर छोड़कर कहीं चली गईं। पति अपनी इस गलती के लिए पत्नी से मिन्नतें करता रहा, लेकिन पत्नी ने उनकी एक नहीं सुनी और घर छोड़कर कहीं चली गईं। अब संजू को टमाटर की जीवन में अहमियत का पता चला। उन्होंने अब इस बात की शपथ ली है कि वो अपने जीवन मे कभी भी टमाटर का उयोग नहीं करेंगे।

यह मामला थाने तक पहुंच चुका है। संजीव ने टमाटर के चलते नाराज होकर घर छोड़कर गई पत्नी की तलाश में पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए धनपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस पूरे मामले में धनपुरी थाना प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि पति ने शिकायत की है। उसकी पत्नी टमाटर के चलते घर छोड़कर चली गई है। शिकायत में पति ने बताया ने कि सब्जी में तीन टमाटर डाल दिया, जिससे पत्नी नाराज होकर उमरिया जिले में चली गई है। उसकी पत्नी को समझाइश दी गई है। जल्द ही वह वापस घर आ जायेगी।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this