4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeभोपालMP: मंदिर परिसर में मॉडल रेशमी नायर ने कराया अश्लील फोटोशूट, वायरल...

MP: मंदिर परिसर में मॉडल रेशमी नायर ने कराया अश्लील फोटोशूट, वायरल हुईं तस्वीरें

Published on

सागर,

सागर जिले के प्रसिद्ध गढ़पहरा हनुमान मंदिर परिसर में एडल्‍ट एक्‍ट्रेस और मॉडल रेशमी नायर ने अश्लील फोटो शूट कराया है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही वह गढ़पहरा पहुंची थीं. आरोप है कि रेशमी ने यहां रंगमहल में अर्धनग्न फोटो खिंचवाईं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसके चलते मामला काफी गर्मा गया है.

इस पर हिंदू संगठनों पर आपत्ति जताई है. शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा है. साथ ही रेशमी नायर के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है.बता दें, गढ़पहरा किला परिसर में दो प्रसिद्ध देव हनुमान और अनगढ़ देवी जी के मंदिर हैं. अभी तक बिकिनी मॉडल रेशमी नायर ने जितने सामान्य, अर्धनग्न फोटो पोस्ट किए हैं. उनमें से ज्यादातर शीशमहल, बारादरी और रंगमहल में शूट किए गए हैं.

गढ़पहरा फोर्ट में कराया अश्‍लील फोटोशूट
शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि रेशमी नायर ने मंदिर परिसर के पास किला परिसर में अश्लील फोटो शूट कराया जो निंदनीय है. इससे सनातन प्रेमियों की भावनाएं आहत हुई हैं. परिसर में ऐसा कृत्य करना उचित नहीं है.

शिवसेना बोली- हिंदू संस्कृति, सनातन संस्कृति पर हमला
एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में शिवसेना ने कहा कि अश्लीलता परोसने, सागर की संस्कृति, हिंदू संस्कृति, सनातन संस्कृति पर प्रहार करने वाले ऐसी फिल्में सागर के किसी भी कोने में प्रदर्शित नहीं की जाएंगी. अगर जल्द ही रेशमी नायर और उनके साथियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाता है तो बुंदेलखंड समेत सागर जिले में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

विवादों में रहे हैं मॉडल रेशमी नायार और उनका पति
बता दें, मॉडल रेशमी नायर का विवादों से पुराना नाता रहा है. वो बहुचर्चित ‘किस फॉर लव’ अभियान के दौरान चर्चाओं में आई थीं और साल 2019 में इसी अभियान में बेंगलुरु की नाबालिग लड़कियों के शोषण के आरोप में इस मॉडल और उसके पति को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तारा किया गया था.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...