14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: काम दिलाने के बहाने आदिवासी मजदूर महिला से गैंगरेप, अर्धनग्न हालत...

MP: काम दिलाने के बहाने आदिवासी मजदूर महिला से गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में भागकर बचाई जान

Published on

उज्जैन ,

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक आदिवासी मजदूर महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता ने बताया कि अपने पति के साथ डिंडोरी से मजदूरी के लिए इंदौर गई थी. वहां वो दोनों उज्जैन आ गए, इंदिरा नगर चौराहे पर वो काम की तलाश में खड़े थे. बाइक सवार दो युवक उन्हें काम का झांसा देकर ले गए.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी रवि ने बाइक पर उन्हें बैठाया और ताजपुर ले गया. यहां उसने अपने एक अन्य दोस्त इमरान को झोपड़ी के पास बुलाया और वह महिला के पति को जरूरत का सामान दिलाने के लिए वापस उज्जैन ले आया. जहां महिला का पति कुछ सामान खरीदने में लगा दिया. रवि ने कुछ बहाना बनाया उसे छोड़कर फिर ताजपुर पहुंच गया. पहले इमरान महिला के साथ झोपड़ी में दुष्कर्म इसके बाद रवि ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.

दलित मजदूर महिला के साथ गैंगरेप
महिला ने बताया कि उसने किसी तरह से हिम्मत बनाई और उनके चुंगल से भाग निकली. तभी खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने उसे देख लिया और उनकी मदद से पुलिस के पहुंची और आपबीती बताई.

दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
इस मामले पर एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पवसा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस घटना में शामिल अन्य दों की तलाश की जा रही है. दोनों अपराधियों ने भागने का प्रयास किया था इस दौरान वो घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...