9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमरियम नवाज के खिलाफ मुफ्ती जारी करें फतवा, नवाज शरीफ की बेटी...

मरियम नवाज के खिलाफ मुफ्ती जारी करें फतवा, नवाज शरीफ की बेटी ने यूएई के राष्‍ट्रपति से ऐसे मिलाया हाथ, पाकिस्‍तान में बवाल

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान में शिकार करने के लिए पहुंचे यूएई के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बिन जायद के साथ पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज के हाथ मिलाने के अंदाज पर पाकिस्‍तान में बवाल मच गया है। पाकिस्‍तान में मुख्‍य विपक्षी पार्टी इमरान खान की पीटीआई से लेकर एमक्‍यूएम के नेता अल्‍ताफ हुसैन तक भड़क उठे हैं। नवाज शरीफ की बेटी के हाथ मिलाने के अंदाज को गैर इस्‍लामी करार दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर मरियम नवाज की तस्‍वीर शेयर करके तीखी प्रतिक्रिया जताई जा रही है। साथ ही मौलानाओं से मांग की जा रही है कि वे मरियम नवाज के खिलाफ फतवा जारी करें। मरियम नवाज पंजाब प्रांत के रहीमयार खान हवाई अड्डे पर पीएम और अपने चाचा शहबाज शरीफ के साथ यूएई के राष्‍ट्रपति का स्‍वागत करने पहुंची थीं।

एमक्‍यूएम के नेता अल्‍ताफ हुसैन ने मरियम नवाज की तस्‍वीर शेयर करके कहा, ‘आदरणीय मुफ्ती, व‍िद्वान और इस्‍लामिक परिषद के सदस्‍य कृपया एकमत से मरियम नवाज के एक गैर महरम व्‍यक्ति व्‍यक्ति से हाथ मिलाने पर उनके खिलाफ फतवा जारी करें। डियर मुफ्ती और विद्वान पाकिस्‍तानी जनता बेसब्री से आपसे सुनने का इंतजार कर रही है कि कब एकमत से मरियम के खिलाफ फतवा जारी किया जाएगा।’ उन्‍होंने बताया कि यूएई के राष्‍ट्रपति श‍िकार करने के लिए पाकिस्‍तान पहुंचे हैं। उन्‍हें पंजाब के अंदर जमीन भी दी गई है और वहां शाही महल भी बना हुआ है।

इमरान खान की पार्टी के निशाने पर मरियम नवाज
लंदन में निर्वासन में रह रहे अल्‍ताफ ने कहा कि मरियम के हाथ मिलाने से कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वह भी तब जब शरीफ परिवार दावा करता है कि वह शरिया आधारित शासन करता है। उन्‍होंने सवाल किया कि मरियम नवाज के यूएई के शासक से हाथ मिलाने का क्‍या मकसद था। उन्‍होंने पाकिस्‍तानी मुफ्त‍ियों से मांग की कि वे यह बताएं कि क्‍या मरियम नवाज का यूएई के राष्‍ट्रपति से हाथ मिलाना इस्‍लाम के अनुसार सही है। उन्‍होंने कहा कि अगर मुफ्ती इसे नहीं बताते हैं कि उन्‍हें पाकिस्‍तानी महिलाओं की आलोचना करने का कोई हक नहीं है।

इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता शहबाज गिल ने यूएई और पाकिस्‍तान के बीच रिश्‍तों की तो तारीफ की लेकिन शरीफ परिवार के व्‍यवहार की उन्‍होंने आलोचना की। उन्‍होंने आरोप लगाया कि शरीफ परिवार ने राजनयिक मानकों और प्रोटोकॉल का उल्‍लंघन किया है। वहीं कई यूजर ऐसे भी हैं जो मरियम और यूएई के राष्‍ट्रपति की अश्‍लील तस्‍वीरें बनाकर शेयर कर रहे हैं। पाकिस्‍तानी सोशल मीडिया में मरियम के हाथ मिलाने को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है।

पाकिस्‍तान में क्‍यों शिकार करने आते हैं खाड़ी के नेता
पाकिस्‍तान दशकों से खाड़ी देशों के अमीर शेखों को अपने यहां पर शिकार करने के लिए बुलाता है। इसके बदले पाकिस्‍तान जमकर पैसा कमाता है। साथ ही इसके जरिए पाकिस्‍तान खाड़ी के देशों के साथ अपने रिश्‍ते मजबूत करता है। खाड़ी देशों के ये शेख हुबारा पक्षी का शिकार करने आते हैं जिसका मांस यौन ताकत बढ़ाने के लिए कारगर माना जाता है। यूएई के राष्‍ट्रपति अपने साथ सेना के जवान और ऐशो आराम का हर सामान लेकर आए हैं। वह अपने पाकिस्‍तानी महल में करीब एक सप्‍ताह तक रहेंगे।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...