12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमुलायम सिंह यादव वेंटिलेटर पर, हालत नाजुक... दिल्ली से लखनऊ तक शुरू...

मुलायम सिंह यादव वेंटिलेटर पर, हालत नाजुक… दिल्ली से लखनऊ तक शुरू हुआ प्रार्थनाओं का दौर

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अचानक बिगड़ गई है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। फिलहाल, वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए हैं। खबर सुनकर अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव समेत पूरा समाजवादी कुनबा दिल्ली पहुंच गया है। इसके साथ ही दिल्ली से लेकर लखनऊ तक मुलायम सिंह यादव के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा प्रदेश के दोनों डेप्युटी सीएम ने मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने पर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’

पीएम मोदी ने की हर मदद की पेशकश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश यादव से बात की और उनसे कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत होगी उसके लिए वे मदद के लिए मौजूद हैं। राजनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने अखिलेश यादव से फ़ोन पर बात करके मुलायम सिंह यादव का कुशलक्षेम जाना है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों। सचिन पायलट ने ट्वीट किया कि मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

नीतीश कुमार ने भी जाना हाल
इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि यादव की तबीयत बिगड़ने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके बेटे अखिलेश यादव से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

डेप्युटी सीएम ने की स्वस्थ होने की प्रार्थना
वहीं डेप्युटी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट किया कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना और प्रार्थना करता हूं। बृजेश पाठक ने ट्वीट किया कि मैं प्रभु श्री राम जी से मुलायम सिंह यादव जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने भी कहा कि समाजवादी पार्टी के “संस्थापक”आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद यहां मेदांता अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में 82 वर्षीय सिंह का इलाज किया जा रहा है। सिंह का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सपा नेता सिंह को जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...