14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालहरदा की पटाखा फैक्ट्री में कई धमाके, आसपास के मकान कराए गए...

हरदा की पटाखा फैक्ट्री में कई धमाके, आसपास के मकान कराए गए खाली, 11 की मौत, 60 घायल

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के हरदा स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। इस धमाके में अभी तक 11 लोगों की मौत की खबर है जबकि 60 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना की जानकारी केंद्र सरकार को दी है और इस संबंध आला अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। सीएम मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है और कहा है कि घायलों का फ्री इलाज किया जाएगा।

PM ने भी जताया दुख, दो लाख मदद का किया ऐलान
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हरदा में हुए हादसे पर दुख जताया है। PMO ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से व्यथित हूं। उन सभी के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों। स्थानीय प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को पचास हजार रुपये की मदद की जाएगी।”

अब तक क्यों नहीं बुझायी जा सकी आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री से फैली आग आसपास के घरों में भी फैल गई, इसी वजह से यहां स्थिति को काबू पाने में दिक्कतें आ रही हैं। इस समय दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। पड़ोस के जिलों से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलाया गया है। प्रशासन के आला अधिकारी भी घटना स्थित पर मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि कई मजदूर अभी भी पटाखा फैक्ट्री में फंसे हुए हैं।

घटना स्थल पर पहुंचे एमपी सरकार के मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर से बात की है। घायल लोगों को होशंगाबाद और भोपाल शिफ्ट किया जा रहा है। अभी तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एसडीआरएफ की टीम एडीजी के नेतृत्व में मौके पर मौजूद है। करीब 60 लोग घायल हैं।

लगा भूकंप आ गया हो
न्यूज एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हरदा के बैरागढ़ गांव में मगरधा रोड पर अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री में हुए धमाकों की वजह से सुबह 11:30 बजे आग लग गई। धमाके इतने पावरफुल थे कि फैक्ट्री के आसपास के मकानों और दुकानों के शीशे टूट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की वजह से उन्हें ऐसा लगा कि भूकंप आ गया हो।

कंपनी के अंदर और बाहर अफरातफरी का माहौल
लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में घायल होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फैक्ट्री में हुए धमाकों की वजह से आसपास के मकानों में दरारें आने की भी खबर है। जिस कंपनी में धमाका हुआ, वजह हरदा के मगरघा रोड पर स्थित है। इस कंपनी में सुबह के समय धमाके हुए और इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और कंपनी के अंदर और बाहर अफरातफरी मच गई। कंपनी में हुए हादसे के धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसी वजह से शहर के घंटाघर के आसपास मौजूद पुरानी इमारतों में दरार आने की भी खबर है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...