8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयमर्डर दिल्ली में, साजिश हिमाचल में, सबूत मुंबई में... श्रद्धा केस में...

मर्डर दिल्ली में, साजिश हिमाचल में, सबूत मुंबई में… श्रद्धा केस में शहर-शहर भटक रही जांच

Published on

नई दिल्ली,

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब ने भले ही पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल कर लिया हो, लेकिन मर्डर मिस्ट्री अभी भी उलझी हुई है. दिल्ली पुलिस को आशंका है कि आफताब ने साजिश के तहत श्रद्धा की दिल्ली में हत्या की और यह पूरी साजिश हिमाचल में रची गई. लेकिन दिल्ली पुलिस के हाथ अभी भी ऐसे सबूत लगने बाकी हैं, जिनसे वह कोर्ट में आफताब को दोषी सिद्ध कर सके. दिल्ली पुलिस की टीमें इस गुत्थी को पूरी तरह से सुलझाने और सभी सबूतों को खोजने के लिए 5 राज्यों में भटकती घूम रही हैं. जहां दिल्ली के अलग अलग इलाकों में श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश हो रही, तो वहीं मुंबई में श्रद्धा के मोबाइल की. इतना ही नहीं मुंबई में श्रद्धा और आफताब के करीबियों से भी पूछताछ चल रही है. इधर, गुरुग्राम में भी पुलिस कई बार श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियारों की तलाश में जांच कर चुकी है.

श्रद्धा मर्डर केस में इन सबूतों की पुलिस को तलाश
– श्रद्धा के लाश के सभी टुकड़े
– श्रद्धा का सिर
– लाश के टुकड़े करने वाली आरी
– श्रद्धा के कपड़े?
– श्रद्धा का मोबाइल फोन?

शहर दर शहर भटक रही जांच
आफताब ने पूछताछ में बताया कि उसने श्रद्धा की हत्या कर शव के 35 टुकड़े किए. इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े किए और इन्हें एक एक कर महरौली के जंगलों में फेंका. पुलिस महरौली के जंगलों में लगातार आफताब की बताई जगह पर तलाश कर रही है. पुलिस को महरौली से शुरुआत में शव के 13 टुकड़े मिले थे. इसके कुछ दिन बाद महरौली में पुलिस को एक मानव जबड़ा और तीन हड्डियां मिली थीं. इन सभी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. ताकि यह पता चल सके कि ये श्रद्धा के शव के टुकड़े हैं या नहीं. हालांकि, अभी दिल्ली पुलिस श्रद्धा के शव के बाकी टुकड़ों की तलाश में महरौली के जंगलों में लगातार जांच कर रही है.

मैदानगढ़ी के तालाब में सिर की तलाश
आफताब ने पूछताछ में बताया था कि उसने श्रद्धा का कटा हुआ सिर और बाकी हिस्से मैदानगढ़ी के तालाब में फेंके. इसके बाद से दिल्ली पुलिस की टीम गोताखोरों की मदद से लगातार मैदानगढ़ी के तालाब में सिर की तलाश में जुटी है. हालांकि, पुलिस को तालाब से कुछ हिस्से जरूर मिले थे. इन्हें भी जांच के लिए भेजा गया है, हालांकि, ये श्रद्धा के थे, या नहीं इसकी जांच की जा रही है.

गुरुग्राम में हथियारों की तलाश
इससे पहले आफताब ने पूछताछ में दिल्ली पुलिस को बताया था कि उसने श्रद्धा मर्डर में इस्तमाल आरी और ब्लेड को गुरुग्राम की DLF फेज 3 की झाड़ियो में फेंका है. वहीं, चापड़ उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंक दिया था. दिल्ली पुलिस की टीम 2 बार गुरुग्राम में उन झाड़ियो की जांच कर चुकी है. 18 नवंबर को यहां जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम की झाड़ियो से कुछ सबूत लेकर निकली थी, जिसे CFSL जांच के लिए भेजा गया है. इसके बाद 19 नवंबर की जांच में दिल्ली पुलिस मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम गई थी, लेकिन उस दिन दिल्ली पुलिस खाली हाथ ही वापस लौटी.

फरीदाबाद में मिले शव के टुकड़े की जांच!
दिल्ली पुलिस लगातार श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश में जुटी है. इसके लिए महरौली के जंगलों से लेकर मैदानगढ़ी के तालाब तक में तलाश की जा रही है. पुलिस को अब तक शव के 16 टुकड़े और एक जबड़ा मिला है. हालांकि, अभी ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये श्रद्धा के हैं या नहीं. इन सबके बीच फरीदाबाद में गुरुवार को अरावली हिल्स के पास पाली रोड पर ट्राली बैग में शव के टुकड़े मिले. इसके बाद दिल्ली पुलिस भी जांच के लिए पहुंच गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं ये शव के टुड़े श्रद्धा के तो नहीं. इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. हालांकि, बाद में महरौली पुलिस ने ये टुकड़े श्रद्धा के शव के होने से इनकार कर दिए. बताया जा रहा है कि ये शव के टुकड़े 2 महीने पुराने हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये पुरुष के हैं या महिला के.

महरौली में आफताब के फ्लैट से 5 चाकू बरामद
इसी बीच गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने आफताब के महरौली स्थित फ्लैट से 5 चाकू बरामद किए हैं. दिल्ली पुलिस का दावा है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद शव को काटने में इनका भी इस्तेमाल किया है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को आफताब के फ्लैट से 5 चाकू मिले हैं. इन सभी को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. ताकि यह साफ हो जाए कि इनका इस्तेमाल श्रद्धा के शव को काटने में किया गया है, या नहीं.

मुंबई में मोबाइल की तलाश
दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार को श्रद्धा के मोबाइल की तलाश में मुंबई के भयंदर पहुंची. पुलिस ने वसई में भी पहुंचकर पूछताछ की, जहां आफताब और श्रद्धा लिव इन में रहते थे. इतना ही नहीं पुलिस ने यहां आफताब और श्रद्धा के दोस्तों, करीबियों, फ्लैट के मालिक के बयान भी दर्ज किए.

हिमाचल से उत्तराखंड तक में जांच
श्रद्धा मर्डर केस में हर एंगल से जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की टीमें पिछले दिनों हिमाचल और उत्तराखंड भी पहुंची थीं. दिल्ली पुलिस की टीम कुल्लू भी पहुंची थी. यहां पुलिस ने तोष गांव पहुंची थी, जहां हत्या से कुछ दिन पहले आफताब और श्रद्धा घूमने गए थे. यहीं आफताब दिल्ली के महरौली में रहने वाले बद्री से मिला था. बद्री ने ही आफताब को महरौली में फ्लैट दिलाया था. जहां उसने श्रद्धा की हत्या की. इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस की एक टीम पिछले दिनों ऋषिकेश भी पहुंची थी. ऋषिकेश में पुलिस उस जगह भी गई थी, जहां गंगा के किनारे बैठकर श्रद्धा ने आखिरी रील बनाई थी.

आफताब पर श्रद्धा की हत्या का आरोप
दिल्ली के महरौली में फ्लैट लेने के बाद 18 मई को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. आफताब का दावा था कि श्रद्धा उस पर शादी के लिए दवाब डाल रही थी. इसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी. इसके बाद आफताब ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी. उसके शव के 35 टुकड़े कर कई दिनों तक फ्रिज में रखा. वह रोज रात में शव के 1 टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने के लिए जाता था. ऐसा उसने 20 दिन तक किया. वह श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में रहता रहा. उसने श्रद्धा का सोशल मीडिया अकाउंट चलाना जारी रखा. साथ ही उसने श्रद्धा के अकाउंट से 54000 रुपए भी ट्रांसफर किए.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...