15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यUP : बीवी के अय्याशी के भेंट चढ़ा एक और युवक :...

UP : बीवी के अय्याशी के भेंट चढ़ा एक और युवक : प्रेमी के लिए कर दी पति की हत्या, गुनाह छुपाने के लिए रची ऐसी साजिश, जानकर चकरा जाएगा माथा

Published on

मेरठ ,

मेरठ की मुस्कान के नीले ड्रम वाले कांड को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि उसी शहर से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. इस बार न ड्रम है, न लाश के टुकड़े… लेकिन जो प्लान बना, वो मुस्कान से भी ज्यादा खतरनाक और हैरान करने वाला था. यहां भी मुस्कान की तरह एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को गला घोंटकर मार डाला. मुस्कान वाले केस से ये कहानी यही ट्विस्ट लेती है. यहां लाश के टुकडे नहीं किए जाते हैं और ना ही नीला ड्रम खरीदा जाता है. यहां हजार रुपये में एक सांप की खरीददारी होती है. जिसे लाश के पास रख दिया जाता है. ताकि लगे कि पति को सांप ने डंस लिया है. लेकिन इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया और सांप ने काटा ही नहीं. और जब पोस्टमार्टम हुआ, तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया.

आठ साल पुराना रिश्ता और नया प्यार
पूरा मामला मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का है. यहां रहने वाला अमित मजदूर था. आठ साल पहले उसकी शादी रविता नाम की महिला से हुई थी. तीन छोटे-छोटे बच्चे भी थे. सबकुछ ठीक लग रहा था, लेकिन घर के अंदर कुछ और ही चल रहा था. रविता के गांव के ही एक युवक जो अमित का दोस्त भी था उससे नजदीकियां बढ़ गई थीं. धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया. जब अमित को इसकी भनक लगी, तो उसने विरोध किया. बात-बात पर झगड़े होने लगे. लेकिन रविता ने न तो रिश्ता खत्म किया, न झगड़े.बल्कि पति को ही खत्म करने की प्लानिंग करने लगी.

प्लान ऐसा मर्डर भी हो जाए और किसी को शक भी न हो
रविता और उसका प्रेमी किसी ऐसे आइडिया की तलाश में थे, जिससे अमित की मौत भी हो जाए और किसी को उन पर शक भी न हो. यहीं से आया दिमाग में सांप प्लान आया. दोनों ने एक सपेरे से संपर्क किया और सिर्फ एक हजार रुपये में एक सांप खरीद लिया. इसके बाद मौका देखकर अमित को रास्ते से हटाने की तैयारी शुरू हो गई.

घूमने का बहाना और हत्या की रात
एक दिन पूरा परिवार गांव से बाहर घूमने गया. रास्ते में रविता ने प्रेमी को फोन किया और कहा आज रात काम हो जाएगा सांप तैयार रखना. रात को प्रेमी चुपचाप घर में दाखिल हुआ. दोनों ने मिलकर अमित का गला घोंट दिया. हत्या के बाद शव को चारपाई पर ऐसे लिटा दिया जैसे वह सो रहा हो. उसके पास वही जिंदा सांप रख दिया. ताकि लगे कि सोते समय सांप ने काटा और मौत हो गई.

लेकिन खेल बिगाड़ गया सांप
इस प्लान में एक ही कमी रह गई. सांप ने डंसा ही नहीं. सुबह जब लोग उठे, तो देखा कि अमित की लाश चारपाई पर है और उसके पास जिंदा सांप है. घर में हड़कंप मच गया. सबने मान लिया कि सोते समय सांप ने काट लिया होगा. चारपाई पर सांप का एक वीडियो भी वायरल किया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी साजिश की परतें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया. डॉक्टरों ने साफ-साफ बताया अमित की मौत सांप के काटने से नहीं, गला दबाने से हुई है. बस फिर क्या था, पुलिस एक्शन में आ गई. एसपी देहात राकेश कुमार के मुताबिक, जब पुलिस ने जांच शुरू की तो हर एंगल से सवाल-जवाब किए गए :

  • सबसे पहले सांप किसने देखा ?
  • वीडियो किसने बनाया ?
  • सांप हटाने के लिए सपेरे को किसने बुलाया ?
  • सपेरे का नंबर कहां से आया ?

इन सवालों पर रविता धीरे-धीरे टूटने लगी. आखिरकार उसने पूरी कहानी कबूल कर ली. बोली – मैंने और मेरे प्रेमी ने मिलकर पति को मारा. ताकि हम एक साथ रह सकें. पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. सपेरे से भी पूछताछ की जा रही है.

मुस्कान ने भी पति को मारा था
मेरठ में सौरभ की हत्या उसकी ही पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर दी. इसके बाद शव को कई टुकड़ों में करके ड्रम में भर दिया फिर सीमेंट से जमा दिया. इसके बाद दोनों घूमने हिमाचल प्रदेश चले गए. वहां से दोनों की मस्ती के कई वीडियो वायरल हुए. मामले का खुलासा हुआ तो पुलिसवालों के भी होश उड़ गए. फिलहाल इस वक्त मुस्कान और साहिल दोनों सौरभ हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं. इस हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. मुस्कान प्रेग्नेंट भी है. जेल में हुई प्रेग्नेंसी टेस्ट में उसकी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Latest articles

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...