6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यमुस्लिम डिलीवरी बॉय नहीं चाहिए... स्विगी के कस्टमर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा,...

मुस्लिम डिलीवरी बॉय नहीं चाहिए… स्विगी के कस्टमर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- ब्लैकलिस्ट करो

Published on

कोलकाता

हैदराबाद के एक शख्स के फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी की ओर से मुस्लिम डिलीवरी बॉय न भेजने के निर्देश पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। महुआ मोइत्रा ने कंपनी से ऐसे ग्राहकों का नाम सार्वजनिक करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी को ऐसे कस्टमर ब्लैकलिस्ट में डालकर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के शख्स की यह हरकत पूरी तरह से अवैध है।

टीएमसी लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, ‘घृणा और कट्टरता के नॉर्मलाइजेशन को देखकर दुख हो रहा है। जो छिपा हुआ व्यक्तिगत पूर्वाग्रह हुआ करता था, वह अब बहुसंख्यकवाद की सार्वजनिक उद्घोषणा बन रहा है।’ महुआ ने आगे लिखा, ‘स्विगी प्लीज आप कस्टमर को ब्लैकलिस्ट कीजिए, उसका नाम सार्वजनिक कीजिए और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराइए। यह पूरी तरह से अवैध है।’

वायरल हुआ था स्क्रीनशॉट
कस्टमर की स्विगी से की गई पर्सनल रिक्वेट उस वक्त वायरल हो गई जब तेलंगाना स्टेट टैक्सी ऐंड ड्राइवर्स जॉइंट ऐक्शन कमिटी के चेयरमैन शैक सलालुद्दीन ने इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कस्टमर का नाम और डीटेल छिपा दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘हम डिलीविरी वर्कर यहां सभी को खाना पहुंचाने के लिए हैं, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई हो या सिख।’

कार्ति चिदंबरम ने भी की थी आलोचना
कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने भी इस तरह के अनुरोध की निंदा की और स्विगी से जिम्मेदारी लेने को कहा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा था, प्लैटफॉर्म कंपनियों को इस तरह के मामलों पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि वर्कर्स धर्म के नाम पर इस तरह की कट्टरता का सामना करते हैं। कंपनियों को अपने वर्कर्स के अधिकारों की रक्षा करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...