16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाल'मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत मिली...', राजीव गांधी को...

‘मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत मिली…’, राजीव गांधी को याद कर भावुक हुईं प्रियंका

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, गुरुवार को प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के मुरैना में रैली की. इस दौरान उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया और ‘विरासत वाले बयान’ पर एक बार फिर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘जब अपने पिता के टुकड़े लेकर आई तो इस देश से नाराज थी. मैंने अपने पिता को हिफाजत से तुम्हारे पास भेजा और तुमने टुकड़े में लौटाया.

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं जानती हूं शहादत का क्या मतलब है. जब मंच पर खड़े होकर मेरे पिता पर आरोप लगाते हैं कि मेरे पिता ने कोई कानून बदल दिया उनसे विरासत लेने के लिए. मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत की भावना मिली. यह भावना आप समझ सकते हैं, क्योंकि आपने अपने बेटे सरहद पर भेजें हैं. मोदी जी इस भावना को नहीं समझ सकते.

पूर्व पीएम राजीव गांधी का किया जिक्र
प्रियंका गांधी ने मंच से कहा कि, ‘मैं जब 19 साल थी, तब अपने पिता के टुकड़ों को घर लाई थी. तब मैं नाराज थी. फिर मैंने धीरे-धीरे इस बात को समझा कि जिससे प्रेम होता है, नाराजगी उससे ही होती है. आज मै 52 साल की हूं. पहली बार मैंने ये बात सार्वजनिक मंच पर कही है. मेरे देश के लिए मेरे दिल में कितना प्रेम है,

विरासत वाले बयान पर घेरा
उन्होंने विरासत वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मोदी जी कहते हैं कि मेरे पिता ने उनकी मां से विरासत लेने के लिए कोई कानून बदल दिया था. मोदी जी इस बात को समझ नहीं पाएंगे कि मेरे पिता को विरासत में धन दौलत नहीं मिली. मेरे पिता को विरासत में शहादत मिली. मैं कैसे समझाऊं कि मोदी जी मेरे पिता को देशद्रोही बोलते हैं. वे इस बात को नहीं समझेंगे, लेकिन आप समझेंगे, क्योंकि आप इस देश के किसान हो, इस देश कि मिट्टी आपने पसीने से सींची है.

पुलवामा शहीदों का किया जिक्र
‘जो पुलवामा के शहीद हैं, उनमें से कुछ पुलवामा शहीद यूपी के भी थे. मैं तब उनके घर गई थी. उन घरों के बच्चों ने कहा था उन्हें भी सेना में जाना है. मैं आपको ये कहने आई हूं कि हमें देशद्रोही कहें, हमें घर से निकाल दें, मेरे भाई को संसद से निकाल दिया. मेरे भाई पर इतने केस लगाए, कुछ भी कर लें, लेकिन ये भावना मेरे दिल से नहीं निकाल पाएंगे.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...