19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीति'बीजेपी के कुछ दोस्तों से बात के बाद मेरे फोन कॉल डायवर्ट',...

‘बीजेपी के कुछ दोस्तों से बात के बाद मेरे फोन कॉल डायवर्ट’, मार्गरेट आल्वा का दावा

Published on

नई दिल्ली,

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने ट्वीट कर बताया कि बीजेपी के कुछ साथियों से बात करने के बाद उनके मोबाइल फोन की सभी कॉल डायवर्ट की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि वह न तो कॉल कर पा रही हैं और न ही कोई फोन रिसीव कर पा रही हैं. उन्होंने इस बारे में बीएसएनएल एमटीएनएल को लिखते हुए वादा किया कि अगर उनका फोन रिस्टोर हो जाता है तो वह बीजेपी, टीएमसी या बीजेडी के किसी भी सांसद से फोन पर बात नहीं करेंगी.

कौन हैं मार्गरेट अल्वा?
मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल को 1942 को कर्नाटक के मेंगलोर में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई कर्नाटक में ही पूरी की. उसके बाद मार्गरेट कांग्रेस से जुड़ीं और कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया. वह अलग-अलग मंत्रालयों की समितियों में भी शामिल रहीं. कांग्रेस ने उन्हें 1975 में पार्टी का महासचिव भी बनाया था. अल्वा कुल चार बार राज्यसभा की सदस्य रहीं. उसके बाद 1999 में वो लोकसभा की सदस्य चुनी गईं.

अल्वा के खिलाफ धनखड़ मैदान में
17 जुलाइ को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष का उम्मीदवार घोषित किया था. वहीं अल्वा के खिलाफ एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को खड़ा किया है. 16 जुलाई को एनडीए ने धनखड़ के नाम की घोषण की थी.

6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग
देश का अगला उपराष्ट्रपति चुनने के लिए 6 अगस्त को वोटिंग होगी. वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. उसी दिन वोटों की गिनती भी हो जाएगी और चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.

अगर सत्ता पक्ष और विपक्षी दल, दोनों ही खेमे उपराष्ट्रपति पद के लिए किसी एक उम्मीदवार के नाम पर सहमत हो जाते हैं और आम सहमति बन जाती है तो मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसे में उपराष्ट्रपति का आम सहमति से निर्विरोध निर्वाचन भी हो सकता है. हालांकि, इसके आसार कम ही नजर आ रहे हैं. वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है.

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...