12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलमेरा मंदिर, मेरा तो आखिरी... रोहित की बातचीत का 'वीडियो लीक', राज...

मेरा मंदिर, मेरा तो आखिरी… रोहित की बातचीत का ‘वीडियो लीक’, राज खुलते देख KKR ने हटाया

Published on

कोलकाता:

आईपीएल 2024 का एक अहम मुकाबला कोलकाता में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होना है। इसके लिए दोनों टीमें जब स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थीं तो मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा कोलकाता के कोच और अपने पुराने दोस्त अभिषेक नायर से मिले। इस दौरान दोनों के बीच जो बातचीत हुई उसने मुंबई इंडियंस के सारे राज खोल दिए। बता दें कि 2024 संस्करण से ठीक पहले जब पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने घोषणा की कि वे रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बना रहे हैं। हालांकि फ्रेंचाइजी का यह दांव सफल नहीं रहा।

हार्दिक पंड्या के कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस बेहाल
यह कदम मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका था और वे रोहित के समर्थन में स्टेडियम में उमड़ पड़े। उनका नाम लेकर नारे लगाने लगे। यहां तक कि पंड्या का भी जोरदार मजाक उड़ाया। पंड्या के प्रति नफरत इतनी बढ़ गई थी कि जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच से पहले टॉस के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान आए थे पूर्व क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने संजय मांजरेकर को प्रशंसकों से अच्छा व्यवहार करने की सलाह देनी पड़ी।

https://twitter.com/cap_x_mahesh/status/1788973496690962520?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1788973496690962520%7Ctwgr%5Ef33327859e6cf82b2982a5dd1bc8cd56ffee54f3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fiplt20%2Fnews%2Frohit-sharma-abhishek-nayar-ahead-video-leak-ahead-of-kolkata-knight-riders-mumbai-indians-ipl-2024-clash%2Farticleshow%2F110026095.cms

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 प्लेऑफ से हो चुकी है आउट
मुंबई इंडियंस का पतन इतना अधिक हुआ है कि वे 12 में से 8 मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है और अब अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। पंड्या की कप्तानी सवालों के घेरे में रही है और पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनके रवैये और अव्यवस्थित निर्णयों के लिए उनकी आलोचना की गई है। अब शनिवार को ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच से पहले एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा को केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर से बात करते देखा जा सकता है।

अभिषेक नायर से रोहित शर्मा ने बातचीत में खोले राज
रोहित के लिए प्रशंसकों द्वारा लगातार जयकारे लगाने के कारण वीडियो में शोर स्पष्ट नहीं है, लेकिन उन्हें बहुत कुछ राज खोलते सुना जा सकता है। रोहित बातचीत में कहते हैं- एक एक चीज चेंज हो रहा है (टीम में बहुत कुछ बदल गया है)… वो उनके ऊपर है… जो भी है वो मेरा घर है भाई (मुंबई इंडियंस मेरा घर है), वो मंदिर जो है ना मैंने बनवाया है (मुंबई को 5 बार चैंपियन बनाया)। चैट में सुनाई देने वाली अंतिम पंक्ति है- भाई मेरा क्या मेरा तो ये आखिरी है।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने हटाया वीडियो
हालांकि, बाकी बातचीत सुनाई नहीं दे रही है, लेकिन प्रशंसकों ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त की और अनुमान लगाया कि रोहित मुंबई इंडियंस की कप्तानी के बारे में बात कर रहे थे और कुछ प्रशंसकों ने यह भी आरोप लगाया कि केकेआर ने एक्स पर अपलोड करने के बाद वीडियो को हटा दिया था। रोहित शर्मा और अभिषेक नायर मुंबई के घरेलू क्रिकेट के दिनों से ही अच्छे दोस्त हैं। नायर को 2011 वनडे विश्व कप में रोहित की भारतीय टीम में वापसी में अहम भूमिका निभाने का श्रेय भी दिया जाता है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...