13.5 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यकांग्रेस में शामिल हुए नंदकुमार साय, सीएम बघेल की मौजूदगी में ली...

कांग्रेस में शामिल हुए नंदकुमार साय, सीएम बघेल की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

Published on

रायपुर

रविवार को बीजेपी से इस्तीफा देने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश मरकाम की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। संभावना है कि साय को उनके राजनीतिक कद के अनुरूप कांग्रेस में बड़ा पद दिया जा सकता है।

रविवार शाम को नंदकुमार साय ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा था। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थीं। सोमवार सुबह जब कांग्रेस के पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यालय पहुंचने का निर्देश मिला, तब ये संभावना और मजबूत हो गई। करीब 12 बजे साय कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। समर्थकों की नारेबाजी के बीच उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली।

नंदकुमार साय, सरगुजा क्षेत्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। उन्हें बीजेपी के कद्दावर नेता दिलीप सिंह जूदेव का करीबी माना जाता है। वे तीन बार विधायक और तीन बार सांसद रहे हैं। एक बार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी आदिवासियों पर अच्छी पकड़ मानी जाती हैा। बताया जा रहा है कि आरक्षण संशोधन विधेयक पर बीजेपी के रवैये से वे नाखुश थे। चुनावी साल में उनकी विदाई से बीजेपी को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...