13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराजनीतिनकवी बनाए गए बंगाल के राज्यपाल? BJP सांसद ने बधाई देकर डिलीट...

नकवी बनाए गए बंगाल के राज्यपाल? BJP सांसद ने बधाई देकर डिलीट किया ट्वीट

Published on

नई दिल्ली,

मुख्तार अब्बास नकवी को क्या पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बना दिया गया है? किसी आधिकारिक ऐलान से पहले बीजेपी सांसद ने इसको लेकर ट्वीट किया. उन्होंने मुख्तार अब्बास नकवी को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनने पर पहले तो बधाई दे डाली. फिर कुछ ही देर में इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया.बता दें कि बंगाल के मौजूदा राज्यपाल जगदीप धनखड़ को NDA ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में उनकी पोस्ट खाली होने के बाद किसी को उनकी जगह लेनी है. ऐसे में मुख्तार अब्बास नकवी का नाम सबसे आगे है. इससे पहले राष्ट्रपति की रेस में भी नकवी का नाम था. लेकिन NDA ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था.

बीजेपी सांसद ने बधाई देकर डिलीट किया ट्वीट
बीजेपी सांसद हंसराज हंस ने लिखा था, ‘केंद्र सरकार द्वारा मुख्तार अब्बास नकवी को बंगाल का नया राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई.’ कुछ ही वक्त बाद हंसराज हंस ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया.बता दें कि जगदीप धनखड़ ने बंगाल के राज्यपाल के पद से इस्तीफा भी दे दिया है. यह इस्तीफा मंजूर भी हो चुका है. मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को फिलहाल बंगाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त को होगी वोटिंग
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. नामांकन पत्रों की जांच 20 जुलाई को होगी. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र 22 जुलाई तक वापस ले सकते हैं.

देश का अगला उपराष्ट्रपति चुनने के लिए 6 अगस्त को वोटिंग होगी. उपराष्ट्रपति चुनने के लिए 6 अगस्त को दिन में 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन वोटों की गिनती भी हो जाएगी और चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.देश के वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है. वेंकैया नायडू का कार्यकाल पूरा होने से चार दिन पहले ही ये साफ हो जाएगा कि देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...