12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'अमीबा की तरह है NDA गठबंधन, इसकी कोई शेप नहीं', BJP पर...

‘अमीबा की तरह है NDA गठबंधन, इसकी कोई शेप नहीं’, BJP पर बरसे उद्धव

Published on

हिंगोली ,

शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने NDA की तुलना अमीबा से करते हुए कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA का कोई निश्चित आकार (शेप) नहीं है. विपक्षी गठबंधन को “घमंडिया” और “इंडियन मुजाहिदीन” कहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि NDA को “घमा-एनडीए” (घमंडिया एनडीए) कहा जाना चाहिए. महाराष्ट्र के हिंगोली में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव से यह पूछा कि वह विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’के साथ हैं या बीजेपी के साथ.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में राष्ट्रवादी पार्टियां शामिल हैं, जो देश में लोकतंत्र की रक्षा करना चाहती हैं. लेकिन NDA में शामिल होने वाली अधिकांश पार्टियों में ऐसे लोग शामिल हैं, जो दूसरी पार्टियों को तोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा एनडीए अमीबा की तरह है, जिसका कोई निश्चित आकार नहीं है.

KCR बीजेपी के साथ या ‘INDIA’ के, साफ करें रुख
पूर्व मुख्यमंत्री ने बीआरएस प्रमुख केसीआर से यह तय करने को कहा कि वह देश के लिए लड़ रहे हैं या भाजपा का समर्थन कर रहे हैं. महाराष्ट्र में चुनावी राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे बीआरएस का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि अगर यदि आप देश के साथ हैं, तो विपक्षी गठबंधन में शामिल हों या खुले तौर पर भाजपा के साथ अपने गठबंधन की घोषणा करें, इस तरह वोटों का बंटवारा न करें.

BRS की स्थिति अच्छी नहींः ठाकरे
उद्धव ने कहा कि बीआरएस को पहले खुद को देखना चाहिए, वह अच्छी स्थिति में नहीं है. उन्होंने कहा कि ‘विपक्षी गुट पीएम मोदी के खिलाफ नहीं बल्कि देश की खातिर एकजुट हुआ है. बता दें कि विपक्षी गठबंधन की बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने जा रही है. ठाकरे 31 अगस्त को नेताओं के लिए डिनर की मेजबानी करेंगे.

भारत-पाक मैच की अनुमति को लेकर कही ये बात
उद्धव ने अहमदाबाद में आगामी विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच की अनुमति देने के लिए भी बीजेपी सरकार की आलोचना की. भाजपा पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि बीजेपी ”आया राम गया राम” वाली पार्टी है.

‘महाराष्ट्र सरकार डबल इंजन की सरकार नहीं, मालगाड़ी है’
मुझे बीजेपी कैडर पर दया आती है, जिन्होंने पार्टी को सत्ता में लाने के लिए अथक परिश्रम किया. ऐसा कहा जा रहा था कि यह डबल इंजन वाली सरकार है और अब अजित पवार का तीसरा इंजन जुड़ गया है. मुझे आश्चर्य है कि और कितने इंजन जोड़े जाएंगे. ये तो मालगाड़ी है

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...