19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतितीसरी बार NDA सरकार! शपथ ग्रहण की आ गई तारीख, 8 जून...

तीसरी बार NDA सरकार! शपथ ग्रहण की आ गई तारीख, 8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिल गई है। बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी शनिवार 8 जून को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। बता दें कि बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि फिर भी बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए 99 सीटों पर जीत हासिल की है।

शाम को चार बजे होनी है NDA की बैठक
चुनाव के परिणाम साफ होने के बाद आज बुधवार शाम को चार बजे एनडीए की बड़ी बैठक होनी है। इस बैठक में कई दिग्गज नेता शामिल होने वाले हैं। कई राज्यों से मंत्रियों का दिल्ली आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नीतीश कुमार भी तेजस्वी यादव के साथ एक ही फ्लाइट में बैठकर दिल्ली आ गए हैं। बता दें कि इस बैठक में आगे की सरकार को लेकर मंथन होगा। इसके साथ ही शपथ ग्रहण की रूपरेखा को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

साल 2019 में किस दिन ली थी शपथ
प्रधानमंत्री पीएम बनने की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। साल 2014 के बाद 2019 और अब 2024 में भी पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। साल 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले 303 सीटें जीती थी। जिसके बाद नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...