4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET: अभी सब ठीक नहीं हुआ! काउंसलिंग के बाद भी कैंसिल हो...

NEET: अभी सब ठीक नहीं हुआ! काउंसलिंग के बाद भी कैंसिल हो सकता है नीट एग्जाम, सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट

Published on

नीट पर फैसला आ गया है। 13 जून को सुप्रीम कोर्ट में नीट पर सुनवाई के दौरान NTA ने ग्रेस मार्क्स को गलती बताते हुए इसे वापस लेने की बात कह दी है। इसी के साथ एनटीए 1563 बच्चों का NEET Result कैंसिल और इनके लिए नीट 2024 री-एग्जाम भी करवा रहा है। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता। अभी लड़ाई बाकी है। अब भी सभी के लिए नीट का पेपर कैंसिल होने की आशंका बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके संकेत दिए हैं।

अभी खत्म नहीं हुआ NEET Grace Marks का मसला
NEET Grace Marks 2024 भले ही वापस ले लिए गए हों, लेकिन इससे ग्रेस मार्क्स का मसला खत्म नहीं हुआ है। इस ग्रेस नंबर ने एनटीए के कामकाज और पूरी नीट परीक्षा पर ही सवाल उठाए दिए हैं। इसी के साथ नीट पेपर लीक मामले पर भी सुनवाई बाकी है, भले ही शिक्षा मंत्री ने NEET Paper Leak से इनकार कर दिया हो।

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में नीट हियरिंग के बाद फीजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडेय ने कहा- ‘एनटीए ने माना कि पहली बार नीट में ग्रेस अंक दिए गए। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। इस पर मेरे 3 प्वाइंट्स हैं-

पहला प्वाइंट- एनटीए 7-8 दिन बाद खुद मानता है कि ये ग्रेस वाला जो हमने किया वो गलत है। इसको हटा देते हैं। सवाल ये उठता है कि ग्रेस देकर क्या उन्होंने खुद बताया? नहीं बताया। जब हमने 719 और 718 स्कोर पकड़ा, तब बताया। क्या एनटीए और भी ऐसी बहुत सी चीजें करता है जो हमें पता नहीं चलती? क्या और गड़बड़ियां हैं, जो एक बार हमें अंदर घुसकर देखनी चाहिए? कहीं न कहीं भरोसा का मामला है।

दूसरा प्वाइंट- उन्हीं बच्चों को ग्रेस मिला था और उन्हीं को Re NEET Exam का मौका मिल रहा है जो हाईकोर्ट पहुंचे थे परीक्षा के बाद कि उनका समय का नुकसान हुआ है। बहुत सारे बच्चे High Court नहीं गए। किसी को नहीं पता कि बाद में ग्रेस नंबर मिलते हैं। पहले कभी नहीं हुआ। और 18 साल के बच्चे को नहीं पता कि मुझे पेपर लिखने के बाद अब हाईकोर्ट जाना पड़ेगा। तो मुझे लगता है कि यहां पर Right to Equality (समानता का अधिकार) का उल्लंघन है।

तीसरा प्वाइंट- नीट पेपर लीक का मुद्दा अभी ओपन है। उसपर सुनवाई होती रहेगी। आज सुप्रीम कोर्ट में जजों ने खुद कहा कि मान लेते हैं काउंसलिंग हो गई, मान लेते हैं एडमिशन भी हो गया और तब कुछ प्रूव होता है, तो हमारे पास सब Revert करने की पूरी पावर है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...