14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET UG रिजल्ट हुआ जारी, 720/720 नंबरों के साथ प्रभंजन और बोरा...

NEET UG रिजल्ट हुआ जारी, 720/720 नंबरों के साथ प्रभंजन और बोरा वरुण बने टॉपर

Published on

नई दिल्‍ली,

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. करीब 20 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी का एंट्रेंस एग्जाम दिया था. परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट्स अब नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड (NEET UG Scorecard 2023) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी (NEET UG) 2023 इस बार भारत के बाहर 14 शहरों समेत पूरे देश के 499 शहरों में स्थित विभिन्न 4097 विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया गया था. 07 मई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा में 97.7 प्रतिशत उम्मीदवार उपस्थित हुए थे.

नीट यूजी रिजल्ट जारी होने में क्यों हुई देरी?
मणिपुर में हिंसा और लॉ एंड ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए नीट यूजी एग्जाम 06 जून को आयोजित की गई थी. NTA ने उम्मीदवारों को 10 शहरों से परीक्षा देने का मौका दिया था. परीक्षा में लगभग 8,700 उम्मीदवार बैठे थे. मणिपुर के उम्मीदवारों की देर से परीक्षा आयोजित होने की वजह नीट यूजी रिजल्ट जारी करने में थोड़ी देरी हुई.

ये हैं लड़कों के टॉपर्स
1. प्रबंजन जे
2. बोरा वरुण चक्रवर्ती
3. कौस्तव बाउरी
4. ध्रुव आडवाणी
5. सूर्या सिद्धार्थ एन
6. श्रीनिकेत रवि
7. स्वयं शक्ति त्रिपाठी
8. वरुण एस
9. पार्थ खंडेलवाल

ये हैं लड़कियों की टॉपर्स
1.प्रांजल अग्रवाल
2. आशिका अग्रवाल
3.आर्य आर.एस
4.मीमांशा मौन
5. सुमेघा सिन्हा
6.कानी यासाश्री
7.बरीरा अली
8.रिद्धि वजरिंगकर
9. कवलकुंतला प्रणति रेड्डी

NEET UG Result 2023: ऐसे चेक करें नीट यूजी का रिजल्ट
स्‍टेप 1: सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर, ‘NEET UG 2023 Result’ लिंक कर दिया जाएगा, उस पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अब अपने लॉगिन डिटेल्‍स जैसे रजिस्‍ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
स्‍टेप 4: आपका नीट यूजी स्कोरकार्ड स्‍क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक कर लें.
स्‍टेप 5: नीट यूजी रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

बता दें कि NTA ने इस बार 20,87,449 उम्मीदवारों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी (NEET UG) -2023 का आयोजन किया था. परीक्षा 7 मई, 2023 को हुई थी जबकि मणिपुर के मेडिकल कैंडिडेट्स की नीट यूजी परीक्षा 06 जून को हुई थी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...