19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यन ऊंची आवाज, न शोरगुल, मान-मनौव्वल करती पुलिस..ऐसा धरना नहीं देखा होगा!

न ऊंची आवाज, न शोरगुल, मान-मनौव्वल करती पुलिस..ऐसा धरना नहीं देखा होगा!

Published on

अमेठी

देश में आपने अलग-अलग मांगों के लिए कई तरह के धरना प्रदर्शन देखें होंगे लेकिन अमेठी के इस बुजुर्ग का अंदाज कुछ अलग है। तिलोई के रहने वाले 74 साल के लाल प्रताप सिंह मंगलवार को NH-128 पर तकिया-बिस्तर लगाकर धरने पर बैठ गए। जैसे ही इसकी खबर पुलिस को मिली तुरंत ऐक्टिव हो गई। प्रशासनिक अधिकारी फिर भी कुंभकर्णी नींद सोते रहे। दरअसल पिछले करीब 10 सालों से वो तिलोई तहसील को अमेठी जिले से काटकर रायबरेली जिले से जोड़ने की मांग कर रहे हैं।

मंगलवार को तिलोई के भवानी नगर निवासी किसान लाल प्रताप सिंह सिंह ब्लॉक बहादुरपुर के ओदरी चौराहे से गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना जैसे ही जायस पुलिस को लगी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लाल बहादुर को समझाने की कोशिश की लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से वो नाराज रहे और हटे नहीं। बता दें कि तिलोई तहसील से अमेठी मुख्यालय की दूरी 45 KM जबकि रायबरेली जिला मुख्यालय की दूरी महज 15 KM है। इससे पहले लाल प्रताप 8 दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें डॉक्टर तक की व्यवस्था नहीं दी गई थी।

मंगलवार करीब ढाई घंटे तक लाल प्रताप प्रदर्शन करते रहे। फिर CO तिलोई राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और मान मनौव्वल के बाद उन्हें धरना स्थल से हटाया। लाल प्रताप सिंह ने बताया कि दसियों साल से तिलोई को रायबरेली से जोड़ने का प्रयास चल रहा है। आज भी कोई सुनने नहीं आया। पुलिस ने बताया है कि कोई नहीं आएगा। चाहे हम जो कर लें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने आपको नौकर और सेवक हमारे बताते हैं लेकिन हमें सुनने नहीं आएंगे।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...