16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलअफगानी लड़ाकों के तूफान में उड़ा नीदलैंड, वर्ल्ड कप में लगाई जीत...

अफगानी लड़ाकों के तूफान में उड़ा नीदलैंड, वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक

Published on

लखनऊ

मोहम्मद नबी की दमदार गेंदबाजी के बाद रहमत शाह और कप्तान हशमतुल्ला शहीदी की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी से अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से हरा दिया। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 34वें मैच में नीदरलैंड्स की टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने सिर्फ 31.3 ओवर में 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अफगानिस्तान की टीम ने टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई है।

अफगानिस्तान के लिए जीत का यह सिलसिला पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से शुरू हुआ था। पाकिस्तान को पटकने के बाद टीम ने श्रीलंका को धूल चटाई और अब नीदरलैंड को हराया है। इस तरह टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम ने चार मैचों में जीत के साथ 8 अंक जुटा लिए हैं।

नीदरलैंड्स के खिलाफ इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने 55 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। रहमानुल्ला गुरबाज 10 और इब्राहिम जादरान 20 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कप्तान हशमतुल्ला शहीदी के साथ मिलकर रहमत शाह ने मोर्चा संभाल लिया।

रहमत शाह ने दमदार खेल दिखाते हुए 52 रनों की खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 54 गेंद का सामना किया, जिसमें 8 चौके लगाए। इसके अलावा हशमतुल्ला शहीदी 56 रन बनाकर नाबाद रहे और अंत तक बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। वहीं अजमतुल्ला ओमारजई ने भी 31 रनों की नाबाद पारी खेली।

गेंदबाजी में भी छाए रहे अफगानिस्तान के खिलाड़ी
नीदरलैंड्स के खिलाफ इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम गेंदबाजी में भी छाए रहे। गेंदबाजी में टीम के लिए मोहम्मद नबी ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 9.3 ओवर में सिर्फ 28 रन खर्च दिए। इसके अलावा नूर अहमद ने भी दो विकेट लिए जबकि मुजीब उर रहमान के खाते में एक विकेट आया। वहीं चार बल्लेबाज रन आउट हुए।

बल्लेबाजी में फ्लॉप रही नीदरलैंड्स की टीम
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी औसत दर्जे की रही। टीम ने अपना पहला विकेट सिर्फ 3 रन के स्कोर पर गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई। मैक्स ओडॉउड 42 रन बनाकर आउट हो गए। नीदरलैंड के लिए सर्वोच्च स्कोरर साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट रहे जिन्होंने 58 रनों की पारी खेली, लेकिन एंगेलब्रेक्ट के रन आउट होने के बाद जो विकेट गिरने का सिलसिला जारी हुआ तो फिर वह रुकने का नाम नहीं लिया। इस तरह नीदरलैंड्स की टीम ने सिर्फ 179 रन ही बना सकी और अफगानिस्तान को एक आसान सा लक्ष्य मिला।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...