9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलबांग्लादेश से हारा नीदरलैंड्स, लेकिन श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर, बारिश ने बिगाड़ा...

बांग्लादेश से हारा नीदरलैंड्स, लेकिन श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर, बारिश ने बिगाड़ा खेल

Published on

किंग्सटाउन

बांग्लादेश की नीदरलैंड्स पर 25 रन से जीत के साथ श्रीलंका टी-20 विश्व कप 2024 से बाहर हो गई। किंग्सटाउन में खेले गए ग्रुप डी मैच में गुरुवार रात बारिश के कारण मुकाबला 15 मिनट देरी से शुरू हुआ। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश ने शाकिब-अल-हसन के अर्धशतक के बूते बांग्लादेश ने पांच विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 134 रन ही बना पाई। इस तरह 25 रन से मुकाबले जीतने के बाद बांग्लादेश ने सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और बल दिया जबकि दूसरी ओर श्रीलंका टूर्नामेंट में से बाहर गई।

क्या है सुपर-8 का गणित
ग्रुप डी से तीन मैच में तीन जीत के साथ साउथ अफ्रीका सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी। बांग्लादेश तीन मैच में दो जीत और 0.478 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि नीदरलैंड्स का नेट रन रेट तीन मैच में एक जीत के साथ -0.408 है। नेपाल का एक मैच बारिश से धुल गया था और एक वो हार गए थे, जिसके बाद टीम चौथी पोजिशन पर है जबकि श्रीलंका तीन में से शुरुआती दो मैच हार गई। नेपाल के खिलाफ उसे हर हाल में जीतना ही था, लेकिन ये मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। अब श्रीलंका का आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा, जिसे अगर वो जीत भी जाती है तो भी सिर्फ तीन पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी, जो सुपर-8 में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

अहम मैच में आई शाकिब की फिफ्टी
बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान शाकिब-अल-हसन ने 46 गेंद में नौ चौकों से नाबाद 64 रन की पारी खेली। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 और महमूदुल्लाह (25) के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी करके बांग्लादेश को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। नीदरलैंड्स की ओर से तेज गेंदबाज तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकरन (15 रन पर दो विकेट) और ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (17 रन पर दो विकेट) ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...