गुजरात में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के चलते खौफनाक हालात बन गए हैं। सौराष्ट्र और कच्छ तटों से लगते इलाकों में तूफानी हवाएं चल रही हैं। पेड़ों के उखड़ने के नजारे आम हैं, हवा इतनी तेज है कि राजकोट की एक इमारत के बेसमेंट में खड़ी बाइक उड़ गई। तेज हवाओं के साथ उड़ रही धूल ने विजिबिलिटी भी लगभग जीरो कर रखी है। समुद्र में कई मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं। इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन से भी चक्रवात के विजुअल्स सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि कैसे अरब सागर के ऊपर ‘बिपरजॉय’ विकराल रूप लेता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अभी चक्रवात जखाऊ पोर्ट से 280 किलोमीटर दूर है। यह 15 जून की शाम तक बंदरगाह से टकरा सकता है। वीडियो में देखिए, गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय ने कैसी तबाही मचा रखी है।
#CycloneBiporjoy effect
Strong wind in cricket ground at #Vadodara #Gujarat #CycloneBiparjoyUpdate #Gujaratcyclone pic.twitter.com/JTyXa0WsEE— Azaz mogal (@azaz_mogal) June 13, 2023
राजकोट#CycloneBiparjoy का असर देखें को मिल रहा है
राजकोट में तेज हवाओं से हुए असर कि तस्वीरें#BiparjoyCyclone #CycloneBiporjoy #CCTV #Gujaratcyclone pic.twitter.com/OloEAHRjKn— Naresh Parmar (@nareshsinh_007) June 14, 2023
