8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यभैरव मंदिर से चोरी हुईं नई चप्पलें, दर्ज कराई FIR, लिखाया- ईमानदारी...

भैरव मंदिर से चोरी हुईं नई चप्पलें, दर्ज कराई FIR, लिखाया- ईमानदारी की कमाई से खरीदी थीं

Published on

कानपुर ,

मंदिर-मस्जिद हो या कोई भी पूजा घर, ऐसे स्थानों से चप्पल-जूते चोरी होना एक आम बात है. इसको लोग सामान्य घटना मानकर चुपचाप नंगे पैर ही अपने घर चले जाते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने अपने चप्पल चोरी होने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करवा दी. पुलिस थाने में दर्ज हुआ यह अनोखा केस अब चर्चा का विषय बन चुका है.

दरअसल, कानपुर के दबौली इलाके में रहने वाले कांतिलाल निगम एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में जॉब करते हैं. वह रविवार को शहर के प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर में दर्शन करने गए थे. दर्शन करने से पहले उन्होंने पूजा-पाठ सामग्री वाली दुकान के बाहर अपनी चप्पलें उतार दीं. जब लौटकर आए तो दुकान के बाहर से उनकी चप्पलें चोरी हो चुकी थीं. श्रद्धालु कांतिलाल ने पहले तो आसपास अपनी चप्पलों को ढूंढा, जब कहीं नहीं मिलीं तो उन्होंने कानपुर पुलिस के ई-पुलिस स्टेशन में अपनी एफआईआर दर्ज करा दी.

‘किसी की नई चप्पलों पर ही नजर’
फरियादी कांतिलाल ने कहा, ”मैंने दो दिन पहले ही नई चप्पलें खरीदी थीं. नीले रंग की दानेदार चप्पलें थीं. मैं हर संडे को भैरव बाबा के दर्शन करने आता हूं, क्योंकि संडे को भैरव बाबा के दर्शन का दिन माना जाता है. इससे पहले मेरी चप्पल कभी नहीं गायब हुईं. लेकिन आज दुकान के आसपास पुरानी चप्पलें बहुत-सी पड़ी हुई थीं. लेकिन नई गायब हो गईं. इसे लगता है कि किसी की नई चप्पलों पर ही नजर रहती है, इसीलिए मैंने एफआईआर दर्ज कराई है.

‘नंगे पैर मुझे घर जाना पड़ा’
उन्होंने एफआईआर में लिखवाया, ”मैंने कड़ी मेहनत और ईमानदारी के पैसों से चप्पलें खरीदी थीं. उनके चोरी होने के बाद नंगे पैर ही मुझे घर जाना पड़ा. उससे मुझे काफी परेशानी हुई. इसलिए कृपया मेरी चप्पल के चोर को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई करने की कृपा करें.इस मामले में पुलिस का कहना है कि चोरी चाहे किसी चीज की हो, छोटी चीज हो या बड़ी चीज हो, केस दर्ज करवाना सबका हक है. एफआईआर कराने वाले से चप्पलों की खरीदी का बिल मांगा गया है. उसके बाद हम चोर का पता लगाने की कोशिश करेंगे.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this