9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में हमला करने की फिराक में नया आतंकी संगठन लश्कर-ए-खालसा: खूफिया...

भारत में हमला करने की फिराक में नया आतंकी संगठन लश्कर-ए-खालसा: खूफिया रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली

सरकार को ‘लश्कर-ए-खालसा’ नाम के एक नए आतंकी संगठन के बारे में खुफिया जानकारी मिली है। यह आतंकी संगठन स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले या उसके दौरान राष्ट्रीय राजधानी और जम्मू-कश्मीर में भी हमले शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके बारे में कहा जाता है कि इसे पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई ने बनाया है। इसके पीछे कई अन्य आतंकी संगठन भी जुड़े हुए हैं।

द ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आतंकी संगठन को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने केंद्र सरकार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। यह रिपोर्ट बताती है कि लश्कर-ए-खालसा को विशेष रूप से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों ने आईएसआई के सक्रिय समर्थन से भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए बनाया है।

सूत्रों के मुताबिक, आईबी ने अपनी 10 पन्नों की रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। इसमें नए आतंकी संगठन के पूरे कामकाज का ब्यौरा दिया गया है। खूफिया एजेंसी ने कहा कि इस आतंकी संगठन को हाल ही बनाया गया है और इसमें अफगान लड़ाके भी शामिल हैं। रिपोर्ट में राजस्थान के उदयपुर और महाराष्ट्र के अमरावती में हिंसक घटनाओं का जिक्र किया गया है। इन घटनाओं का जिक्र यह दिखाने के लिए किया गया है कि कैसे कट्टरपंथी समूह सक्रिय हैं, जो दंगा जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं।

सूत्रों ने कहा कि आईबी ने अपनी रिपोर्ट में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या का भी उल्लेख किया है। आबे को हाल ही में एक बंदूकधारी ने पीछे से एक हमला कर मार डाला था। सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को कार्यक्रमों के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे। सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट में आईबी ने यह भी चेतावनी दी है कि लश्कर-ए-खालसा अफगानिस्तान और सूडान के नागरिकों पर हमला कर सकता है, जो वर्तमान में भारत में रह रहे हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...