5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यRTO इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी का नया वीडियो वायरल, ट्रक चालक के बाल...

RTO इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी का नया वीडियो वायरल, ट्रक चालक के बाल पकड़ कर खींच रहीं, वसूली के आरोप लगे

Published on

चित्तौड़गढ़:

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में हाईवे पर चेकिंग के दौरान महिला आरटीओ अधिकारी की दबंगई का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला आरटीओ इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी एक ट्रक चालक के बाल खींचते और उसे धक्का देते हुए नजर आ रही हैं। यही नहीं, वीडियो में वह मौके पर मौजूद अन्य चालकों को भी धमकाती दिखाई दीं। यह पूरी घटना काफी देर तक चली, जिसे देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बता दें कि मुक्ता सोनी के इस तरह के कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं, जिनमें वो ट्रक चालकों से उलझती नजर आई हैं।

गंगरार टोल प्लाजा के पास की घटना
यह पूरा मामला चित्तौड़गढ़ के गंगरार टोल प्लाजा के पास का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चेकिंग के दौरान आरटीओ मुक्ता सोनी एक ट्रक चालक से गाड़ी की चाबी मांगती हैं और उसे गाड़ी साइड में लगाने को कहती हैं। इसके बाद वह ट्रक चालक के साथ मारपीट करती हैं। इस पूरी घटना को एक राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

ट्रक चालक से हुआ विवाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक का नाम नाजिम खान है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह जयपुर से माल भरकर मुंबई जा रहा था। आरटीओ ने चेकिंग के दौरान उसकी फाइल अपने पास रख ली थी। जब चालक ने फाइल वापस मांगी, तो विवाद बढ़ गया। आरटीओ ने ट्रक चालक के बाल खींचे और धक्का दे दिया। बाद में आरटीओ ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गंगरार पुलिस मौके पर पहुंची और उल्टा ट्रक चालक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उधर, चालक ने हाईवे पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगाया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...