12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में रोड एक्सीडेंट पर राहत की खबर, पहले से कम हुए...

दिल्ली में रोड एक्सीडेंट पर राहत की खबर, पहले से कम हुए हादसे, राजधानी की सड़कें ज्यादा सुरक्षित

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन इस बीच दिल्ली में होने वाली सड़क दुर्घनाओं पर राहत की खबर आई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें रोड एक्सीडेंट की घटनाओं का विश्लेषण किया है। इस रिपोर्ट में पाया कि इस साल जनवरी में पिछले साल की तुलना में दिल्ली की सड़कें ज्यादा सुरक्षित थीं। रिपोर्ट के अनुसार, घातक दुर्घटनाओं में 15% की कमी और बिना किसी चोट के एक्सीडेंट में 36.4% की कमी आई है। हिट-एंड-रन के मामले और अज्ञात वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में भी इस साल कमी आई है।

दिल्ली में इस साल कितने हुए हादसे?
रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी महीने में पिछले साल 50 दुर्घटनाओं की तुलना में इस बार 47 हिट-एंड-रन की घटनाएं हुईं। अज्ञात वाहनों से होने वाली मौतों की संख्या 51 से घटकर 47 हो गई। आंकड़ों से यह भी पता चला है कि ज्यादातर साधारण दुर्घटनाएं दिन में हुईं, जबकि घातक दुर्घटनाएं रात में ज्यादा आम थीं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि इस महीने 97 दुर्घटनाओं में 99 मौतें हुईं, जबकि पिछले जनवरी में 114 घातक दुर्घटनाओं में 116 मौतें हुई थीं। इसके अलावा, इस साल 394 लोग घायल हुए जबकि पिछले साल 423 लोग घायल हुए थे।

कार और ट्रक से कितने हादसे?
अगर वाहनों की बात करें तो भारी वाहन और माल वाहनों से इस जनवरी में 9 घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पिछले साल इतनी ही संख्या में दुर्घटनाओं में 14 मौतें हुई थीं। 16 रोड एक्सीडेंट कार से हुए, जिसमें 17 लोगों ने अपनी जान गवां दी, जो पिछले साल के आंकड़ों के समान है।

स्पेशल सीपी (ट्रैफिक) एचजीएस ढल्लीवाल ने कहा कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिन और रात दोनों समय हादसों को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं। इस विश्लेषण का लक्ष्य दुर्घटना संभावित इलाकों में जोखिम कारकों की पहचान करना था। ढल्लीवाल ने जोर देकर कहा कि सड़क हादसों से सार्वजनिक स्वास्थ्य और समाज पर गंभीर परिणाम होते हैं, जो अस्पताल में भर्ती, विकलांगता और मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यातायात के कुशल और सुरक्षित प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और शहर की सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम करने और ट्रैफिक कानूनों को लागू करने की दिशा में काम करती है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...