17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआत्मघाती हमले में पाकिस्तान पुलिस के नौ जवानों की मौत, मोटर बाइक...

आत्मघाती हमले में पाकिस्तान पुलिस के नौ जवानों की मौत, मोटर बाइक पर सवार हमलावर ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान में दिल को दहलाने वाला वाकया सामने आया है। बलूचिस्तान में एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस के एक वाहन को पीछे से टक्कर मारी। हमले में नौ पुलिस के अफसरों की मौत हो गई जबकि 16 के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर है। दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में हुए हमले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक हमलावर के बारे में कोई ज्यादा सुराग नहीं मिल सका है। हमलावर बाइक पर सवार था। उसने पुलिस के ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक यह विस्फोट क्वेटा-सिबी राजमार्ग पर काम्बरी पुल के पास हुआ। बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी कर्मियों के ट्रक को हमलावर ने निशाना बनाया। काछी के एसएसपी महमूद नोतेजई ने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था। लेकिन यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि विस्फोट किस तरह का था। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया है और विस्फोट के बाद इलाके की तलाशी ली जा रही है। अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस के अनुसार, बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी कर्मी सिबी मेला में ड्यूटी से लौट रहे थे। उस दौरान उन्हें निशाना बनाया गया। विस्फोट के बाद ट्रक पलट गया। बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी प्रांतीय पुलिस बल का एक विभाग है। ये महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और जेलों समेत संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा मुहैया कराता है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...