11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यआखिरी चरण की वोटिंग से पहले तेजस्वी के 'चक्रव्यूह' में फंसे नीतीश,...

आखिरी चरण की वोटिंग से पहले तेजस्वी के ‘चक्रव्यूह’ में फंसे नीतीश, देनी पड़ रही सफाई

Published on

नालंदा:

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार की सियासत का पहिया घूमा था। नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन को छोड़ एनडीए में शामिल हो गए थे। अब आखिरी चरण की वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा सियासी दांव चला है। यूं कहें तो नीतीश कुमार को चक्रव्यूह में फंसाने के लिए पासा फेंक दिया है। यही कारण है कि नीतीश कुमार को तेजस्वी के दावों पर अब सफाई देनी पड़ रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि अब इधर-उधर नहीं करना है। अब यही रहना है।

तेजस्वी का दावा क्या?
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारेंगे। तेजस्वी यादव के अनुसार, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहा कि उनके चाचा नीतीश कुमार 4 जून के बाद कोई भी बड़ा फैसला कर सकते हैं। अगर तेजस्वी यादव की बातों की माने तो नीतीश कुमार एक बार फिर इंडिया गठबंधन के साथ आ सकते हैं।

तेजस्वी के दावों पर नीतीश की सफाई
‘चार जून के बाद मुख्यमंत्री फिर से खेला करेंगे…’ पर सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना ही जवाब दे दिया। बिहार के नालंदा में नीतीश ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब इधर-उधर नहीं जाएंगे। नीतीश मंगलवार को नालंदा के अस्थावां में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही सब कुछ है, मेरे लिए पूरा बिहार ही एक परिवार है। बिहार सीएम ने कहा कि हम तो 1995 से बीजेपी के साथ हैं। बीच में दो बार हम आरजेडी का साथ लिए थे, लेकिन गड़बड़ किया तो हटा दिया। अब हमने तय किया है कि दाएं-बाएं नहीं होने देंगे, साथ रहेंगे। और बिहार की जनता के लिए काम करेंगे।

खेला का खेल शुरू हो गया है!
अब सवाल उठता है कि तेजस्वी यादव बार-बार खेला का दावा क्यों कर रहे हैं? आखिरी चरण की वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव ने यह क्यों कहा कि 4 जून के बाद नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं? दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी दावा करते थे कि इस बार चौंकाने वाले परिणाम आएंगे, अब खेला कि बात कर रहे हैं। दूसरी ओर सियासी पंडितों का कहना है कि तेजस्वी यादव का यह सियासी शिगूफा है, और कुछ नहीं। हालांकि सियासत में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this