9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ में रुकने जैसे हालात नहीं, 24 घंटे से हो रही बर्फबारी,...

केदारनाथ में रुकने जैसे हालात नहीं, 24 घंटे से हो रही बर्फबारी, हैलीपेड बर्फ से ढका

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश से मई का आगाज हुआ है। मई के महीने में लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। तापमान में कमी होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ में यात्रा को रोका गया है। राजस्थान के अधिकांश इलाकों में जोरदार बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के कई इलाकों में भी मौसम विभाग ने 5 मई बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। देशभर के मौसम से जुड़ी अपडेट जानिए।

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट
राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आज भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि सुबह से ही नोएडा और दिल्ली के कई इलाकों में धूप खिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 मई से मौसम में सुधार होगा। लेकिन 7 और 8 मई को भी इन इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

चारधाम यात्रा पर रोक
मौसम में आए अनपेक्षित उतार चढ़ाव को देखते हुए उत्‍तराखंड प्रशासन ने 3 मई तक के लिए चारधाम यात्रा के रज‍िस्‍ट्रेशन पर भी रोक लगा दी है। खराब मौसम के चलते केदरानाथ यात्रा को आज तक के लिए रोका गया है। मौसम विभाग के मुताबिग अगले कुछ दिन तक मौसम में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को जहां हैं वहीं रहने की सलाह दी है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी
बारिश ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। यूपी उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 5 मई तक उत्‍तर भारत के हिस्‍सों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्‍ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक यही हालात बने रहेंगे। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर, उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तो बारिश के साथ बर्फ गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के कई इलाकों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अधिकांश इलाकों में आगामी तीन दिन तक आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश इलाकों में आंधी और वज्रपात के यलो अलर्ट के साथ चेतावनी जारी की है। वहीं मंगलवार को सुबह से शाम तक कई जगहों में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। जिन इलाकों में बारिश हुई उनमें भीलवाड़ा, धौलपुर, बांसवाड़ा, बाड़मेर शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम की मिजाज ऐसा ही रहेगा।

मध्य प्रदेश में ओले और बारिश
मध्य प्रदेश में पिछले 5 दिनों से बारिश हो रही है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, छिंदवाड़ा, मुरैना, सिवनी समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। कई जगहों पर बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश शहरों में लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी मौसम में सुधार होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। जबलपुर शहडोल संभाग के जिलों में और खरगोन नर्मदा पुरम रायसेन और बेतूल जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

केदारनाथ में 24 घंटों से बर्फबारी जारी
केदारनाथ में पिछले 24 घंटों से लगातार बर्फबारी जारी है। इस बीच उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा ‘हमने आज की यात्रा को पूरी तरह से रोक दिया है। जो यात्री कल यहां आए थे उनमें से अधिकांश लोग यहां से प्रस्थान कर चुके थे और जो बच गए थे वो आज प्रस्थान कर रहे है क्योंकि यहां की स्थिति अच्छी नहीं है कि यहां यात्री रुक सके। यात्री कल के लिए भी हमारे एडवाइजरी की प्रतीक्षा करें फिर अपनी यात्रा शुरू करे।’

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...