8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयनहीं रहा कानून का डर : बेटा मॉर्निंग वॉक पर निकला, इधर...

नहीं रहा कानून का डर : बेटा मॉर्निंग वॉक पर निकला, इधर माता-पिता और बहन की हत्या, रूह कंपा देगी दिल्ली की ये घटना

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में आरोपी बेखौफ होते जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनके मन में कानून को लेकर किसी भी तरह का डर नहीं रह गया है। हाल ही में एक ही दिन में 3 मर्डर की घटनाओं के बाद अब नेब सराय में ट्रिपल मर्डर के ताजा मामले ने सबको झकझोर दिया है। नेब सराय के देवली गांव में एक ही घर के तीन लोगों की आज सुबह-सुबह हत्या कर दी गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनकी एक बेटी है। संयोग से उनका एक बेटा मौजूद नहीं था। वह जैसे ही मॉर्निंग वॉक कर लौटा तो घर का मंजर देख सन्न रह गया। दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई पर इस घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।

बेटा बाहर गया और इधर खत्म हो गया परिवार
किसी भी व्यक्ति के लिए अपने परिवार को यूं उजड़ता देखना कितना पीड़ादायक हो सकता है, वह इस अभागे बेटे से बेहतर कौन समझेगा। आज उसके मम्मी-पापा की मैरिज एनिवर्सिरी भी थी। बेटा भी सोच रहा होगा कि काश आज वह मॉर्निंग वॉक या जिम के लिए नहीं जाता तो शायद उसके परिवार की जान बच जाती। बताया गया है कि पिता-मां और बहन की हत्या सुबह 5 बजे के करीब हुई। बेटा जिम के लिए घर से अल सुबह ही निकल गया था। जब वह वापस लौटा तो घर के अंजर का पूरा नजारा ही बदल गया था। वह अपने माता-पिता और बहन को खो चुका था। उसकी आंखों के सामने खून से लथपथ तीनों लोग पड़े थे। यह देखते ही बेटे ने शोर मचाया,जिसे सुनकर पड़ोसी भी इकट्टे हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

हत्या की कोई वजह?
नेब सराय के देवली गांव में सुबह-सुबह ऐसी वारदात देखकर पड़ोसी भी कुछ कहने कि स्थिति में नहीं हैं। उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह किसकी करतूत हो सकती है। पुलिस का कहना है कि मृतक राजेश का परिवार पड़ोस में भी किसी से ज्यादा मिलता-जुलता नहीं था। नेब सराय थाना की पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे और बाकी गतिविधियों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

देवली गांव के इस घर में एक ही घर के तीन लोगों की हत्या के बाद से पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस को शक है कि उन्हें पड़ोसियों ने बताया कि जो मेन दरवाजा है, उसमें इंटरलॉक सिस्टम अंदर और बाहर दोनों से लगता है। मृतक के बेटे ने बताया कि वह सुबह निकल गया था। मां ने उसे गेट लॉक कर जाने को कहा था। पुलिस यह भी देखेगी कि गेट में इंटरलॉक सिस्टम था तो आरोपी घर के अंदर कैसे दाखिल हुए। इसके अलावा प्रॉपर्टी विवाद और किसी से झगड़ा विवाद वाला एंगल भी दिल्ली पुलिस देख रही है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...