10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यकोई भी सरकार इतनी निर्दयी नहीं रही जो राजनीतिक बदले को शिक्षा...

कोई भी सरकार इतनी निर्दयी नहीं रही जो राजनीतिक बदले को शिक्षा के अधिकार को छीन ले… स्टालिन का मोदी सरकार पर हमला

Published on

चेन्नै:

तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और तीन-भाषा नीति को लागू करने से इनकार करने पर राज्य से राजनीतिक तौर पर बदला लेने का आरोप लगाया है। स्टालिन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने तमिलनाडु के छात्रों के लिए निर्धारित 2,152 करोड़ रुपये की धनराशि गुजरात और यूपी को स्थानांतरित कर दी है। स्टालिन ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ऐसा करके राजनीति दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। स्टालिन ने कहा कि भारत के इतिहास में कोई भी सरकार इतनी निर्दयी नहीं रही जो किसी राज्य से राजनीतिक बदला लेने के लिए शिक्षा के अधिकार को छीन ले।

यूपी और गुजरात को दिया फंड
स्टालिन ने आरोप लगाया है कि तमिलनाडु ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और तीन-भाषा फॉर्मूले को अस्वीकार कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम श्री योजना के तहत तमिलनाडु के लिए आवंटित 2,152 करोड़ रुपये गुजरात और यूपी को दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा है कि NEP और तीन-भाषा नीति को लागू करने से इनकार करने पर, उन्होंने (बीजेपी सरकार) खुलेआम ब्लैकमेलिंग का सहारा लिया, तमिलनाडु के छात्रों के लिए 2,152 करोड़ रुपये छीन लिए और अब इसे दूसरे राज्यों को दे दिया है। यह हमारे छात्रों को उनके अधिकारों के लिए खड़े होने की सजा देने जैसा है, सीधा दबाव है। स्टालिन ने कहा कि बीजेपी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह तमिलनाडु के प्रति अन्याय और नफरत का चेहरा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी तमिलनाडु के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

डीएमके ने सीतारमण पर बोला हमला
डीएमके के संगठन सचिव आरएस भारती ने भी तमिलनाडु को दिए जाने वाले वित्तीय आवंटन पर बीजेपी सरकार की आलोचना की। पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु ने 6.28 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया है, लेकिन केंद्र सरकार ने बदले में केवल 56,000 करोड़ रुपये दिए हैं। भारती ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह कहती हैं कि वह तमिलनाडु से हैं, लेकिन उन्होंने राज्य के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आपदा प्रबंधन और मनरेगा के लिए धन मुहैया कराने में विफल रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this