10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतेज धमाके से दहला इस्तांबुल, 4 की मौत और कई घायल, वीडियो...

तेज धमाके से दहला इस्तांबुल, 4 की मौत और कई घायल, वीडियो में बेसुध पड़े दिखे लोग

Published on

इस्तांबुल

तुर्की के शहर इस्तांबुल में रविवार को एक तेज धमाका हुआ. जिसमें 4 की मौत होने की सूचना है. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धमाका मध्य इस्तांबुल के तकसीम इलाके में एक व्यस्त पैदल मार्ग पर हुआ. धमाके के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और एंबुलेंस आदि बुलाई गई. पुलिस धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

तुर्की की मीडिया ने बताया कि इस्तांबुल के बीचों-बीच एक व्यस्त इलाके में रविवार को जोरदार धमाका सुना गया, जिसमें लोगों के घायल होने की बात कही गई है. टेलीविजन चैनल एनटीवी ने बताया कि विस्फोट शाम 4:00 बजे (1300 जीएमटी) के आसपास हुआ. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में धमाके के समय लोग व्यस्त सड़क पर चलते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में एक जोरदार धमाका सुना जा सकता है, जिसके बाद पैदल चलने वालों को बचने के लिए दौड़ते देखा जा सकता है.

https://twitter.com/i/status/1591787584916803585

जानकारी के मुताबिक जिस इलाके में ये धमाका हुआ है वो दुकानों और रेस्तरां से घिरा हुआ है. आमतौर पर यहां काफी भीड़ होती है. यहां पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों काफी संख्या में आते हैं. धमाके के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग यहां मौजूद थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों की मानें तो धमाके में कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...