16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'हर किसी की समस्या का हल नहीं', आर्थिक संकट पर सुनक ने...

‘हर किसी की समस्या का हल नहीं’, आर्थिक संकट पर सुनक ने खड़े किए हाथ?

Published on

लंदन

ब्रिटेन के लोग इन दिनों आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। देश ने नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से जनता को काफी उम्मीद है। ज्यादातर ब्रिटिश इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि पीएम सुनक उनकी आर्थिक दिक्कतों को जल्द ही दूर कर देंगे। हालांकि, सुनक ने साफ तौर पर कह दिया है कि सरकार हर किसी की समस्या का हल नहीं निकाल सकती है। उनका कहना है कि वह आने वाली आर्थिक कठिनाइयों के प्रति ईमानदार रहकर जनता का विश्वास हासिल करना चाहते हैं।

द टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुनक ने कहा, ‘मैं बढ़ते गिरवी भुगतान को लेकर लोगों की चिंता से वाकिफ हूं। इस समस्या से निजात पाने के लिए मैं हर एक कदम उठाने को तैयार हूं। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि सरकारी हस्तक्षेप की भी सीमा होती है। यह सही है कि हम जिस ट्रेड-ऑफ का सामना कर रहे हैं, उसे लेकर ईमानदार हैं। हर कोई अब उधार लेने की बात करता है। सरकार सब कुछ नहीं कर सकती है।’

टैक्स पॉलिसी पर बात करने से सुनक का इनकार
ऋषि सुनक से इनकम टैक्स और VAT को लेकर भी सवाल पूछे गए, जिस पर उन्होंने कमेंट करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं टैक्स पॉलिसी के बारे में अभी बात नहीं करना चाहता हूं। सुनक से पूछा गया कि क्या उन्होंने पार्टी के नए लीडरशिप चुनाव में बोरिस जॉनसन के साथ संयुक्त टिकट की पेशकश पर विचार किया? इस पर उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट था कि मेरे पास संसद में सहयोगियों का मजबूत समर्थन है। मुझे लगा कि मैं इस काम के लिए सबसे अच्छा हूं।’

भारत और ब्रिटेन के बीच FTA को लेकर बातचीत
आर्थिक सुधार को लेकर चल रहे प्रयासों की बात करें तो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने हाल ही में कहा था कि सुनक संतुलित समझौते को लेकर प्रतिबद्ध हैं। साथ ही इस दिशा में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर गहन बातचीत चल रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ’10 डाउनिंग स्ट्रीट’ ने कहा कि पूरा ध्यान एक संतुलित व्यापार समझौते पर है जो दोनों पक्षों के लिए लाभदायक हो। इसलिए इसकी कोई समयसीमा नहीं बताई गई है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...