10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यहमारा कुछ नहीं बचा... महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग पर क्या...

हमारा कुछ नहीं बचा… महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग पर क्या बोले- गीता प्रेस के ट्रस्टी

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में आग लगने की घटना को लेकर हलचल तेज है। शाम करीब 4:30 बजे सेक्टर 19 में गीता प्रेस ट्रस्ट के शिविर में आग लगी। इस आगलगी की घटना को लेकर कई प्रकार के दावे किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आग लगने की घटना सिलिंडर लीक के कारण हुई। हालांकि, इस मामले में गीता प्रेस के ट्रस्टी का बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने इस घटना को लेकर एक आशंका जाहिर की है। आग लगने की घटना के बाद मेला क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया कि महाकुंभ क्षेत्र में लगभग 180 कॉटेज बने हुए थे। हमने बहुत सावधानी से इनका निर्माण कराया था। शिविरों में रहने वाले सभी लोगों को मना किया गया था कि किसी प्रकार का अग्नि का कोई काम न करें। जहां हमने सीमा बनाई, उसके पार सर्कुलेटिव एरिया घोषित की गई थी। पता नहीं प्रशासन ने वह जगह किसे दी? पश्चिम की तरफ से चिंगारी जैसी कोई चीज आने का दावा वे करते दिख रहे हैं।

कृष्ण कुमार खेमका ने बताया कि सर्कुलेटिव एरिया की तरफ से अग्नि की कोई चीज हमारे तरफ आई और आग फैल गई। हमारा कुछ नहीं बचा सब खत्म हो गया। हमारी रसोई टीन शेड की थी, पक्की थी। उन्होंने कहा कि यह शिविर अखिल भारतीय धर्म संघ और गीता प्रेस की ओर से संयुक्त रूप से लगाया गया है। आग लगी तो कुछ भी नहीं बचा। यह आप भी देख रहे हैं। ट्रस्टी की सफाई पर अब चर्चा शुरू हो गई है। आखिर तमाम व्यवस्था के बाद भी आग कैसे लगी? इस पर प्रशासन की जांच के बाद ही सही तस्वीर सामने आ पाएगी। एडीजी से लेकर एसपी तक ने जांच की बात कही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this