8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीय123 साल बाद नवंबर रहा सबसे गर्म, फरवरी तक सामान्य से ज्यादा...

123 साल बाद नवंबर रहा सबसे गर्म, फरवरी तक सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान, जानिए क्यों नहीं आ रही सर्दी

Published on

नई दिल्ली

दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अभी भी गर्मियों का अहसास हो रहा है। पिछले महीने यानी नवंबर में भी मौसम का यही हाल रहा। 123 साल बाद नवंबर का महीना देशभर के लिए सबसे गर्म रहा। सुबह-शाम भले ही तापमान कम हुआ हो, लेकिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। इस साल देशभर के ज्यादातर हिस्सों में दिसंबर से फरवरी तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं।

नवंबर में लोगों के छुटे पसीने
साल 1901 के बाद देशभर के लिए नवंबर महीना दूसरा सबसे गर्म रहा। इस साल नवंबर में अधिकतम तापमान 29.37 रहा। वहीं राजधानी दिल्ली में भी नवंबर में सामान्य से ज्यादा तापमान रहा। दिल्ली में इस बार नवंबर का महीना 14 साल बाद सबसे ज्यादा गर्म रहा। सुबह-शाम जहां लोगों को गुलाबी ठंडक का अहसास हुआ, तो दिन में तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए।

क्यों पड़ रही गर्मी?
आमतौर पर नवंबर महीने से ही ठंड का आगाज हो जाता है। दिसंबर आते-आते कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाती है। लेकिन इस साल मौसम का मिजाज बदला रहा। दरअसल मॉनसून के जाने के बाद से ही दिल्ली में अब तक बारिश नहीं हुई। सितबंर की शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। भले ही अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कम ही बारिश होती है, लेकिन इसकी वजह से ठंड जरूर बढ़ जाती है।

बारिश न होने की पीछे वजह है वेस्टर्न डिस्टरबेंस। इस साल पहाड़ों पर कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहे हैं। इसकी वजह से दिल्ली समेत उत्तर भारत पर कोई प्रभाव नहीं पहुंच रहा। इसकी वजह से कड़ाके की ठंड के आगाज में देरी हो रही है।

पहाड़ों से नहीं आ रही बर्फीली हवाएं
दूसरी वजह है पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं। लेकिन नवंबर से ही दिल्ली में तेज हवाएं नहीं चली हैं। आम तौर पर अक्टूबर महीने के बाद पहाड़ों से बर्फीली हवाएं उत्तर भारत की ओर आती हैं। जिसकी वजह से तेजी से तापमान कम होता है और ठंड बढ़ने लगती है। इस साल अभी तक बर्फीली हवाएं और शीतलहर शुरू नहीं हो पाई हैं।

कब बढ़ेगी ठंड?
मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के पहले महीने में तो मौसम सामान्य ही बना रहेगा। कुछ बड़े बदलाव के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री तक रहेगा। यानी अभी 8-10 दिन दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है। लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि इस साल देशभर के ज्यादातर हिस्सों में दिसंबर से फरवरी तक तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...