8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअब अमेरिका के लैब में बना कोरोना का महाघातक वेरियेंट, टेस्ट में...

अब अमेरिका के लैब में बना कोरोना का महाघातक वेरियेंट, टेस्ट में मर गए 80% संक्रमित चूहे

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के शोधकर्ताओं के एक प्रयोग ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में कोविड-19 वायरस का एक खतरनाक वेरियंट विकसित किया है। ये इतना खतरनाक है कि इससे संक्रमित चूहों की मृत्यु दर 80 फीसदी है। कई लोगों को डर है कि इस तरह का प्रयोग खतरनाक तरीके से महामारी की फिर शुरुआत कर सकता है। ये म्यूटेंट वेरिएंट ओमिक्रॉन और मूल कोविड-19 का एक हाइब्रिड है। बोस्टन विश्वविद्याल में इससे संक्रमित 80 प्रतिशत चूहों की मौत हो गई है।

जब इन्हीं चूहों में से कुछ को ओमिक्रॉन के संपर्क में लाया गया तो वे सभी बच गए और उन्होंने केवल हल्के लक्षणों का अनुभव किया। वैज्ञानिकों ने इंसानी कोशिका को हाइब्रिड वेरिएंट से संक्रमित किया और पाया कि ये ओमिक्रॉन की तुलना में पांच गुना अधिक संक्रामक था। माना जा रहा है कि मानव निर्मित वायरस अभी तक का सबसे खतरनाक वेरिएंट हो सकता है। इस तरह की स्टडी से चिंता जताई जा रही है कि कोरोना के मामले खतरनाक तरीके से बढ़ सकते हैं।

वुहान लैब से फैला वायरस!
सबसे पहले कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर के एक मांस के बाजार से फैला था। ये बाजार हाई सिक्योरिटी वाले वायरोलॉजी लैब से लगभग 12 किमी दूर था। कई थ्योरी के मुताबिक इस लैब से खतरनाक कोविड-19 वायरस लीक हो गया और मार्केट तक पहुंच गया। वायरस लैब से लीक हुआ है इसकी जांच अभी तक नहीं हो सकी है। नए शोध में बोस्टन और फ्लोरिडा के शोधकर्ताओं की टीम ने ओमिक्रॉन के स्पाइक प्रोटीन को निकाला और उसे मूल कोविड 19 के स्पाइक प्रोटीन के साथ जोड़ दिया।

80 फीसदी चूहों की मौत का बना कारण
शोधकर्ताओं ने नए वायरस वेरिएंट को बनाने के बाद इस बात पर गौर किया कि चूहे हाइब्रिड स्ट्रेन पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। इस रिसर्च को लेकर शोधकर्ताओं ने लिखा, ‘चूहों में ओमिक्रॉन हल्के और गैर घातक संक्रमण का कारण बनता है, हाइब्रिड वायरस 80 फीसदी मृत्यु दर के साथ गंभीर बीमारी पैदा करता है।’ उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि स्पाइक प्रोटीन संक्रामता के लिए जिम्मेदार है, वहीं इसकी संरचना के अन्य हिस्सों में परिवर्तन से ये घातक हो जाता है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...