8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयअब आरटीआई के आवेदनों का ऑनलाइन मिलेगा जवाब, SC में तैयार हुआ...

अब आरटीआई के आवेदनों का ऑनलाइन मिलेगा जवाब, SC में तैयार हुआ पोर्टल

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए आरटीआई आवेदन दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की आरटीआई पोर्टल की शुरुआत की गई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि जल्द ही पोर्टल शुरू हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने गुरुवार को मेंशनिंग की शुरुआत में कहा कि हम कहना चाहते हैं कि आरटीआई पोर्टल तैयार है और वह 15 मिनट में स्टार्ट हो जाएगा।

चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर कुछ दिक्कतें शुरुआत में आती है तो उसे मिलकर ठीक किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर लॉ स्टूडेंट की ओर से अर्जी दाखिल कर आरटीआई आवेदन ऑनलाइन दाखिल करने के लिए मैकेनिज्म तैयार करने की गुहार लगाई थी।

चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली एक पीठ विधि छात्रों आकृति अग्रवाल और लक्ष्य पुरोहित की दाखिल एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें शीर्ष अदालत में आरटीआई आवेदन ऑनलाइन दाखिल करने के लिए एक पोर्टल शुरू करने का अनुरोध किया गया था। पीठ में जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस जे. बी. पारदीवाला भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 11 नवंबर को कहा था कि ‘ऑनलाइन पोर्टल’ व्यावहारिक रूप से तैयार है। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दाखिल किए आवेदनों के जवाब ‘पोर्टल’ के जरिए दिए जाएंगे। अभी तक शीर्ष अदालत के संबंध में आरटीआई आवेदन डाक के माध्यम से भेजे जाते थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...