9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयतेजस एक्सप्रेस लेट होने पर अब नहीं मिलेगा रिफंड, कोहरे के कहर...

तेजस एक्सप्रेस लेट होने पर अब नहीं मिलेगा रिफंड, कोहरे के कहर से पहले बंद हुई ये सुविधा

Published on

लखनऊ,

सर्दियों में कोहरे के चलते ट्रेनों का लेट होना एक आम बात सी हो जाती है. रेलवे अभी तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकाल पाया है. अब तेजस एक्सप्रेस के लिए एक फैसला लिया गया है. ये ट्रेन लेट होने पर अपने यात्रियों को पैसे दिया करती थी लेकिन अब इस सुविधा को बंद किया जा रहा है.

लखनऊ -दिल्ली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के लेट होने पर अब यात्रियों को रिफंड नहीं मिलेगा. रेलवे ने इस सुविधा को खत्म कर दिया है. पहले ट्रेन के एक घंटे लेट होने पर 100 रुपये प्रति यात्री और 2 घंटे से अधिक लेट होने पर 250 रुपये रिफंड मिलता था. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अब तक लगभग 3 करोड़ रुपये का रिफंड दिया जा चुका है लेकिन अब रेलवे ने इस सुविधा को बंद कर दिया है. इसके बजाय, रेलवे ने यात्रियों के लिए एक इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू की है.

इस पॉलिसी के तहत, यात्रियों को बीमा राशि में वृद्धि की जाएगी. यदि यात्री की मृत्यु हो जाती है, तो उन्हें 10 लाख रुपये की बीमा राशि मिलेगी. आईसीआरटीसी के सीआरएम अजीत सिन्हा के मुताबिक़ लेट का पॉइंट हटाकर अब बीमा राशि बढ़ा दी गई है. बता दें कि आईआरसीटीसी की ओर से चलाई जाने वाली तेजस एक्सप्रेस ऐसी ट्रेन है, जिसमें यात्रियों को हवाई जहाज की तरह सुविधाएं दी जाती हैं. इस ट्रेन को देश की सर्वाधिक सुविधा युक्त ट्रेनों में शुमार किया जाता है.

यही नहीं प्रीमियम क्लास की इस ट्रेन को अपने निर्धारित समय से छूटने और समय से गंतव्य तक पहुंचने के लिए जाना जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी की व्यवस्था थी कि अगर यह ट्रेन किसी भी कारण से अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचती है, तो निर्धारित धनराशि यात्रियों को रिफंड की जाती है. लेकिन सर्दियों में कोहरे के बीच कई बार तेजस एक्सप्रेस भी लेट होती रही और यात्रियों को मोटी रकम अदा की.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...