14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयअक्टूबर होगा भारत के लिए अजीब... औसत से ज्यादा बारिश, अधिक गर्मी...

अक्टूबर होगा भारत के लिए अजीब… औसत से ज्यादा बारिश, अधिक गर्मी की आशंका

Published on

नई दिल्ली,

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान और गणना है कि इस बार अक्टूबर में पूरे देश में औसत से ज्यादा बारिश होगी. अधिक गर्मी भी होगी. जुलाई, अगस्त और सितंबर में भी ताबड़तोड़ बारिश हुई. जो इस बार अक्टूबर में भी होगी. मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने यह खुलासा किया है.

उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इस बार अक्टूबर में पिछले 50 साल के औसत से 115 फीसदी ज्यादा बारिश का अनुमान है. इससे गर्मी में लगाई गई फसलों को नुकसान हो सकता है. क्योंकि उनकी कटाई का समय आ रहा है. ये बारिश फसलों को डैमेज कर सकती है.

किसानों ने इस समय गर्मियों में लगाई अपनी फसलों को काटना शुरू कर दिया है. जैसे- चावल, कपास, सोयाबीन, मक्का, दाल आदि. अगर ऐसे में बारिश हो गई तो सारी कटी हुई फसलें खराब हो जाएंगी. मॉनसून के देरी से जाने की वजह से सितंबर में भी औसत से बहुत ज्यादा बारिश हुई है. जिससे देश के कुछ हिस्सों में गर्मी में लगाई गई फसलों को नुकसान हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में औसत से 11.6 फीसदी ज्यादा बारिश हुई. जुलाई में औसत से 9 फीसदी और अगस्त में औसत से 15.3 फीसदी अधिक बारिश हुई है. अक्टूबर के पहले आधे हिस्से में यानी पहले 15 दिनों में भारी बारिश का अनुमान है. इससे किसानों में चिंता है.

अक्टूबर की बारिश से एक फायदा भी होगा. जमीन की नमी बढ़ जाएगी. जिससे सर्दियों में होने वाली फसलों को फायदा होगा. जैसे- गेहूं, चना आदि. आमतौर पर मॉनसून जिस समय जाता है, उससे एक हफ्ते बाद जा रहा है. इसलिए यह इस बार पूरी तरह से मॉनसून को जाते-जाते अक्टूबर मिड का समय हो जाएगा. जिस समय बीच में बारिश रुकेगी, उससे बढ़ी हुई नमी और सूरज की गर्मी की वजह से तापमान भी अधिक रहेगा.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...