7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यहे भगवान, ये हो क्या रहा है! छात्र को कॉलेज में ही...

हे भगवान, ये हो क्या रहा है! छात्र को कॉलेज में ही आ गया हार्ट अटैक, वो भी इतनी तेज कि जान ही चली गई

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के राजकोट में हार्ट अटैक से मौत की डरा देने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र को क्लासरूम में दिल का दौरा पड़ा और फिर मौत हो गई। छात्र की पहचान कल्पेश प्रजापति (28) के तौर पर हुई है। कल्पेश इंजीनियरिंग कॉलेज में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। राज्य में हार्ट के मामलों में तीसरी ऐसी घटना है जिसने बेहद कम उम्र में जान ली है। इससे पहले जामनगर में दिल के डॉक्टर गौरव गांधी और नवसारी में कुछ ही दिन पहले 12वीं की छात्रा की मौत हो गई थी।

हार्ट अटैक ने तोड़े सपने
इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र कल्पेश प्रजापति (28) मंगलवार शाम को कॉलेज में पैदल चल रहे थे। उसी दौरान अचानक गिरकर बेहोश हो गए थे। कल्पेश को दिल का दौरान पड़ने पर कैंपस में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद छात्र और प्रोफेसर मदद को पहुंचे और 108 एंबुलेंस से कल्पेश को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान कल्पेश की सांसें थम गईं। कल्पेश प्रजापति राजकोट में कालावड रोड स्थित एवरेस्ट पार्क-3 में किराए से रह रहे थे। जानकारी के अनुसार कल्पेश ने वीवीपी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। वह आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट में अंतिम वर्ष की पढ़ाई को पूरा कर रहे थे। कल्पेश मूलरूप से सूरत के तापी तहसील के बाजुपुर गांव के रहने वाले थे। वह लोधिका पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के भेजा। सूचना पर जब परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुराहाल था। उन्होंने बताया कि बेटा काफी मेहनत से पढ़ाई कर रहा था और ऑर्किटेक्ट बनना चाहता था। वह अपनी पढ़ाई करने को लेकर काफी उत्साहित था।

राजकोट में पांचवी घटना
राजकोट जिले में इससे पहले भी सडन कार्डियक अरेस्ट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शहर के रेसकोर्स किक्रेट ग्राउंड पर खेलते-खेलते दो युवाओं की मौत हो गई थी, जब तीन अन्य मामले शहर के दूसरे हिस्सों से रिपोर्ट किए गए थे। गुजरात में सडन कार्डियक अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए हाल ही में 50 हजार पुलिसकर्मियों को सीपीआर की ट्रेनिंग प्रदान की गई थी। इससे पहले राज्य में सत्ताधारी बीजेपी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सीपीआर की ट्रेनिंग दी थी, ताकि सडन कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में यह ट्रेनिंग मददगार साबित हो।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...