9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्य'उमर अब्दुल्ला बनेंगे J-K के नए CM', फारूक ने किया ऐलान, बोले-...

‘उमर अब्दुल्ला बनेंगे J-K के नए CM’, फारूक ने किया ऐलान, बोले- पावर शेयरिंग कोई मुद्दा नहीं

Published on

श्रीनगर,

फारूक अब्दुल्ला ने कहा,’उमर अब्दुल्ला पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री होंगे. पावर शेयरिंग कोई मुद्दा नहीं है. हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के आभारी हैं.’ फारूक ने आगे कहा कि लोगों ने अपना जनादेश दिया है, उन्होंने साबित कर दिया है कि वे 5 अगस्त को लिए गए फैसले को स्वीकार नहीं करते हैं. बता दें कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया था. इसके साथ ही लद्दाख को केंद्र शासित राज्य से अलग कर दिया गया था.

बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था. इन दो सीटों के नाम बडगाम और गांदरबल है. दोनों ही सीटों से उमर ने जीत दर्ज की है. बडगाम में उमर अब्दुल्ला को 36010 वोट मिले. पीडीपी उम्मीदवार आगा सैयद मुंतजिर 17527 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे. वहीं, उमर की दूसरी सीट यानी गांदरबल की बात करें तो यहां उमर को 18193 वोट मिले और उन्होंने जीत हासिल की. वहीं, 12745 वोटों के साथ पीडीपी के बशीर अहमद मीर दूसरे नंबर पर रहे.

चुनाव में पीडीपी की हुई फजीहत
बता दें कि इस चुनाव में सबसे बुरी हालत महबूबा मुफ्ती के सियासी दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की हुई है. अब तक (2.25 बजे) पीडीपी महज 3 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कांफ्रेंस 50 सीटों पर आगे चल रही है. पीडीपी से ज्यादा तो निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. अब तक के रुझानों में 9 निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

क्यों महत्वपूर्ण हैं चुनावी नतीजे?
यह चुनाव कश्मीर की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए एक अहम क्षण है. यह कई वर्षों की उथल-पुथल और विशेष दर्जे को खत्म किए जाने के बाद क्षेत्र की भविष्य की शासन व्यवस्था में संभावित स्थायी बदलाव को दर्शाता है.

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

आज वीडियो काफ्रेंसिंग से जुडेंगे प्रदेशभर के निगम कमिश्नर, डिवीजनल ज्वाइंट डायरेक्टर सहित सीईओ

भोपाल ।प्रदेशभर के निगम आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के संभागीय संयुक्त संचालक, अधीक्षण...

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...