10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयजिस घाट पर जलबोर्ड के डायरेक्टर ने किया स्नान वहां उमड़ी श्रद्धालुओं...

जिस घाट पर जलबोर्ड के डायरेक्टर ने किया स्नान वहां उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो

Published on

नई दिल्ली

छठ महापर्व के मौके पर विभिन्न पूजा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिल्ली स्थित कालिंदी कुंज घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। यहां सबसे पहले आपको बता दें कि कालिंदी कुंज घाट इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि यह वही घाट है जहां जलबोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने भाजपा सांसद की चुनौती को स्वीकार करते हुए स्नान किया था। जलबोर्ड के डायरेक्टर ने यमुना की पानी से स्नान करने के बाद कहा था कि इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी जहरीला पदार्थ नहीं मिलाया गया है। यमुना के पानी का BOD लेवल 12-13 है। जबकि TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज्यादा है। छठ महापर्व के मौके पर दिल्ली स्थित कालिंदी कुंज घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। रविवार को यहां घाट पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि यहां लोगों की भारी भीड़ जमा है। सोमवार को यहां श्रद्धालु अहले सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने भी आएंगे।

बता दें कि भाजपा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली जलबोर्ड के निदेशक संजय शर्मा को चुनौती दी थी कि वो यमुना नदी के पानी से स्नान कर के दिखाएं। इसके बाद संजय शर्मा ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए यमुना नदीं के पानी से स्नान किया था। संजय शर्मा ने कहा था कि यमुना का पानी स्वच्छ है, जहरीला नहीं है। प्रवेश साहिब सिंह ने जलबोर्ड पर आरोप लगाया था कि यमुना के पानी से झाग को कम करने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका दावा था कि यमुना के पानी से स्नान करने पर शरीर पर बुरा असर पड़ेगा। संजय शर्मा ने भाजपा सांसद और उनके सहयोगी तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ शिकायत भी की थी।

बता दें कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव कभी भी कराए जा सकते हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली की सड़कों पर फैली गंदगी और कूड़े के पहाड़ को लेकर भाजपा पर लगातार निशाना साध रही थी। इस बीच बीजेपी नेताओं ने यमुना नदी में बढ़े प्रदूषण और झाग का मुद्दा उठा कर आप को घेरा। भाजपा के कुछ नेता नाव पर बैठकर यमुना नदी में जमा झाग दिखाते नजर आए थे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि दिल्ली की सरकार ने छठ पूजा से पहले ना तो घाटों की साफ-सफाई करवाई और ना ही यमुना को साफ करवाया गया।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...