12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयED के समन पर कोर्ट ने केजरीवाल से पूछा- आप पेश क्यों...

ED के समन पर कोर्ट ने केजरीवाल से पूछा- आप पेश क्यों नहीं हो रहे? जानिए क्या चलीं दलीलें

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ED के समन को चुनौती देने वाली याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। हाई कोर्ट में इस मामले में आज दोनों ओर दलीलें पेश की गई। अदालत ने सीएम केजरीवाल से भी पूछा कि वो ईडी के सामने पेश क्यों नहीं हो रहे हैं। वहीं ईडी से भी समन को लेकर सवाल पूछा। ईडी ने कहा कि हम जवाब देंगे और हम रखरखाव के आधार पर इसका विरोध करते हैं। सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी और विक्रम चौधरी केजरीवाल की ओर से पेश हुए और उन्होंने भी स्थिरता के आधार पर याचिका का विरोध करते हुए ईडी की दलीलों पर आपत्ति जताई। इस मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

‘आप ED के सामने पेश क्यों नहीं हो रहे?’
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस सुरेश कैत ने अरविंद केजरीवाल से पूछा, आप पेश क्यों नहीं हो रहे हैं? आपको पेश होने से कौन सी चीज रोक रही है। इसके जवाब में केजरीवाल की ओर से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वो पेश हो जाएंगे, लेकिन उन्हें प्रोटेक्शन चाहिए। सिंघवी ने संजय सिंह के केस का हवाला दिया और बताया कि कैसे उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से यह भी कहा गया कि वो ईडी को लगातार अपने जवाब दे रहे हैं।

ईडी ने याचिका के खिलाफ जताई आपत्ति
वहीं ईडी की तरफ से एस वी राजू ने कहा कि हमें जवाब देने के लिए कोई भी तारीख दे दी जाए, जिसमें हम बताएंगे की ये याचिका सुनवाई के लायक ही नहीं है। बल्कि इसमें नोटिस तक जारी नहीं होना चाहिए। हाई कोर्ट ने पूछा कि क्या अभी कोई समन जारी किया गया है। कोर्ट को बताया गया कि कल के लिए समन जारी किया गया है। इसके बाद अदालत ने केजरीवाल के वकील से पूछा कि क्या वो ईडी के सामने पेश होंगे? केजरीवाल के वकील ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मेन चार्जशीट दायर हो चुकी है। सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की जा चुकी है और इन्हें अब समन भेजने की जरूरत नहीं है, जब देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। एसवी राजू ने इसका विरोध किया कि इसका चुनाव से कोई मतलब नहीं है।

अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार?
हाई कोर्ट ने पूछा कि आपको पहला समन कब मिला था? इसके अलावा अदालत ने ये भी पूछा कि इस मामले में अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं? ईडी ने कहा कि अभी तक 15 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं, ताजा गिरफ्तारी के कविता की है। अब तक हम कई लोगों को 700 समन भेज चुके हैं। लेकिन गिरफ्तार केवल 15 को किया है। हाई कोर्ट ने ईडी को मौजूदा याचिका पर जवाब दायर करने के लिए दो हफ्तों का समय दिया है। ईडी ने केजरीवाल को निर्देश दिया कि वह ईडी के जवाब पर अपना रूख एक हफ्ते भीतर साफ करेंगे। मामले को चार हफ्तों के बाद सुनवाई के लिए लगाया जाएगा। इस केस में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...