14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुबई में एक बार फिर जल प्रलय का खतरा, यूएई सरकार की...

दुबई में एक बार फिर जल प्रलय का खतरा, यूएई सरकार की जनता से अपील- सावधानी बरतें, घरों में रहें

Published on

दुबई:

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) इस हफ्ते एक बार फिर से भारी बारिश का सामना कर सकता है। इसे देखते हुए सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने और बेवजह घर से ना निकलने के लिए कहा गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि मौसम की स्थिति पिछले महीने की तरह गंभीर नहीं होगी लेकिन सुरक्षा संबंधी सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनसीईएमए) ने बारिश के पुर्वानुमान को देखते हुए बैठक की है। बैठक में यूएई के आंतरिक मंत्रालय (एमओआई), राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) और दूसरे सरकारी विभागों के अफसर भी शामिल थे।

अरब बिजनेस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, परेशानी को कम करने के लिए और व्यवसाय को कम से कम नुकसान हो, इस पर चर्चा की गई। इस चीजों को देखते हुए मौसम की स्थिति पर बारीकी से निगरानी रखने के महत्व पर जोर दिया गया। एनसीएम ने बताया कि बीते महीने जिस तरह से भारी बारिश हुई, उस तरह से मौसम रहने की इस बार उम्मीद नहीं है। बुधवार रात से गुरुवार तक संयुक्त अरब अमीरात के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होगी। बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले गिरने और बिजली कड़कने की संभावना है। एनसीएम की ओर से कहा गया है कि सभी सावधानी रखें लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

शनिवार तक जारी रह सकती है बारिश
शुक्रवार और शनिवार को बादल छंटने लगेंगे और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। आंतरिक मंत्रालय ने बारिश के पूर्वानुमान पर कहा है कि आंतरिक सुरक्षा के लिए सर्वोच्च समिति, मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में काम कर रही है। टीम मौसम की स्थिति के विकास और अपडेट की लगातार निगरानी कर रही है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। मंत्रालय ने बताया है कि बारिश से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में सभी जरूरी उपाय किए हैं।

यूएई में समुदाय की सुरक्षा और जीवन और संपत्ति की रक्षा को प्राथमिकता देते हुए एमओआई ने जनता से सावधानी बरतने, सुरक्षा मानकों और दिशानिर्देशों का पालन करने, सक्षम अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने, अफवाहों को प्रसारित करने से बचने और जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया है। ऊर्जा मंत्रालय ने मौसम में बदलाव को देखते हुए जल भंडारण में अपनी दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से सड़कों, साथ ही बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...