15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीति'कभी NDA में 44 दल थे, क्या वे भी भेड़ियों का झुंड...

‘कभी NDA में 44 दल थे, क्या वे भी भेड़ियों का झुंड थे?’ कांग्रेस नेता का स्मृति ईरानी से सवाल

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा विपक्षी दलों को भेड़ियों का झुंड बताने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी जानवरों की राजनीति का सहारा ले रही है. उन्होंने स्मृति ईरानी से पूछा कि एक समय एनडीए में 44 पार्टियां थीं क्या वह हमारे खिलाफ भेड़ियों का झुंड था?

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने स्मृति ईरानी को नसीहत देते हुए कहा कि स्मृति ईरानी को भाषणों की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने पटना में विपक्षी दलों की मीटिंग पर तंज कसते हुए कहा था अंग्रेजी में एक कहावत है कि भेड़िये झुंड में शिकार करते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वे शेर का शिकार नहीं कर सकते. ईरानी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों का टारगेट पीएम मोदी नहीं, बल्कि देश की जनता और सरकारी खजाना था. इंदौर में महिलाओं के एक कार्यक्रम में बोलते हुए स्मृति ईरानी ने विपक्षी दलों को लेकर ये टिप्पणी की थी.

इमरजेंसी के बाद भी चुनाव जीते: कांग्रेस
वहीं गृह मंत्री अमित शाह के इमरजेंसी को लेकर किए गए ट्वीट पर तिवारी ने कहा कि बीजेपी विपक्षी एकता से परेशान है. कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाया लेकिन लगातार चुनाव जीते. आज के अघोषित आपातकाल के विपरीत यह घोषित आपातकाल था.

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने दावा किया कि वहां विपक्षी दलों का जमावड़ा हुआ है, लेकिन इसका निशाना मोदी नहीं, बल्कि आप (जनता) और भारत का खजाना है. उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के बीच गहरे मतभेद मौजूद हैं. विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो अपना घर भी नहीं संभाल सकते, वो हिंदुस्तान क्या संभालेंगे?

पटना में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पैर छूने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए ईरानी ने कहा, “हममें से जो लोग संसद में हैं वे जानते हैं कि बनर्जी ने यादव को एक भ्रष्ट नेता बताया था.

राहुल, महबूबा और फारूक पर साधा निशाना
उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला पर भी निशाना साधा. ईरानी ने पूछा, “पटना में इन पार्टियों के बीच बहुत अच्छा सौहार्द था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी. आज मैं विनम्रतापूर्वक गांधी परिवार से पूछना चाहती हूं कि वे भारत के साथ हैं या धारा 370 के साथ?”

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का जिक्र करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विपक्षी दलों से पूछा कि क्या वे भगवान राम के साथ हैं या उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अदालत में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए हलफनामा दाखिल किया है.

लालू यादव ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक: ईरानी
लालू प्रसाद यादव की राहुल गांधी को जल्द शादी करने की सलाह का जिक्र करते हुए ईरानी ने कहा, ”लालू प्रसाद यादव ने विपक्ष की बैठक में गांधी परिवार के उत्तराधिकारी का मजाक उड़ाया है. इससे पता चलता है कि विपक्ष के पास कोई ठोस राष्ट्रीय, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दे नहीं हैं.”

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...