9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यएक तंबाकू खा रहे, दूसरे गेम खेल रहे... सपा ने शेयर किए...

एक तंबाकू खा रहे, दूसरे गेम खेल रहे… सपा ने शेयर किए UP विधानसभा में BJP विधायकों के वीडियो

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए समाप्त हो चुका है। सदन के अंदर पक्ष और विपक्ष की घमासान के बाद अब समाजवादी पार्टी ने वीडियो जारी करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायकों पर आरोप लगाया है। सपा ने सोशल मीडिया पर दो बीजेपी विधायकों का वीडियो जारी किया है, जिनमें से एक सदन की कार्रवाई के वक्त मोबाइल पर गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे विधायक तंबाकू खा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने ऑफिशल ट्विटर और फेसबुक पर वीडियो जारी करते हुए लिखा, ‘सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक! महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक!’

समाजवादी पार्टी ने ट्विटर और फेसबुक पर विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान का वीडियो शेयर किया। इसमें महोबा सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश गोस्वामी और झांसी से भाजपा विधायक रवि कुमार शर्मा नजर आ रहे हैं। वीडियो में राकेश गोस्वामी अपने मोबाइल पर वीडियो गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं रवि शर्मा सीट पर बैठे हुए टेबल के नीचे से तंबाकू निकालकर खाते दिख रहे हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...