33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिनड्डा को एक साल और, 9 राज्य फिर 2024 का फाइनल, परीक्षा...

नड्डा को एक साल और, 9 राज्य फिर 2024 का फाइनल, परीक्षा की घड़ी में BJP ने नहीं बदला अपना कैप्टन

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के चीफ जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने आज बताया कि पार्टी ने नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इसी साल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा था। इसके पहले वह जुलाई 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। उसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाली थी। बीजेपी के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगातार तीन साल के लिए दो कार्यकाल दिए जाने का प्रावधान है। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में दो दिसंबर 1960 को हुआ था।

गृह मंत्री अमित शाह ने नड्डा के कार्यकाल बढ़ाने की जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी चीफ नड्डा के नेतृत्व में पार्टी 2024 में और बड़े अंतर से लोकसभा चुनाव जीतेगी। नरेंद्र मोदी एकबार फिर से देश के पीएम बनेंगे।

शाह ने बताया कि नड्डा के कार्यकाल बढ़ाने का फैसला पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि नड्डा के कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेश किया और सर्वसम्मति से नड्डा के नाम पर सहमति बन गई। गौरतलब है कि नड्डा ने 2019 में पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल संभाला था।

गौरतलब है कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को शुरू हुई थी। बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह कार्यकारिणी स्थल पहुंचे थे। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के करीब 350 वरिष्ठ नेता इस कार्यकारिणी में भाग ले रहे हैं। इनमें पार्टी शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उपमुख्यमंत्री तथा 35 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...