8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिखुला भ्रष्टाचार-खुली हेराफेरी... नीट परीक्षा मुद्दे पर PM मोदी पर चुप्पी पर...

खुला भ्रष्टाचार-खुली हेराफेरी… नीट परीक्षा मुद्दे पर PM मोदी पर चुप्पी पर कपिल सिब्बल ने उठाई उंगली

Published on

नई दिल्ली:

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) मुद्दे पर केंद्र पर निशाना साधा और इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया।यह परीक्षा 5 मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें लगभग 24 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परिणाम 14 जून को घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो जाने के कारण परिणाम 4 जून को ही घोषित कर दिये गये। बिहार जैसे राज्यों में प्रश्नपत्र लीक होने और इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।

कपिल सिब्बल ने क्या कहा?
इसी बीच कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए लिखा-नीट परीक्षा, गुजरात फैक्टर, खुला भ्रष्टाचार, खुली हेराफेरी, कृपया ध्यान दें: मोदीजी की ‘नीट’(विशुद्ध) चुप्पी।

बता दें कि केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बृहस्पतिवार को सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि उन्होंने एमबीबीएस और अन्य ऐसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा देने वाले 1,563 उम्मीदवारों को दिए गए कृपांक रद्द कर दिए हैं।केंद्र ने कहा था कि उनके पास या तो दोबारा परीक्षा देने या समय की हानि के लिए दिए गए कृपांकों को छोड़ने का विकल्प होगा।विपक्षी सांसद इस मुद्दे पर सरकार पर हमला कर रहे हैं और छात्रों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।नीट-स्नातक परीक्षा मुद्दे पर सरकार पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को इस मामले पर मोदी की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया और कहा कि केवल उच्चतम न्यायालय की निगरानी में फोरेंसिक जांच ही लाखों युवा छात्रों के भविष्य की रक्षा कर सकती है।

वहीं कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने नीट को व्यापम घोटाला नंबर 2 करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार को नीट घोटाले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र फरेंसिक जांच का आदेश देना चाहिए। कांग्रेस ने पीएम मोदी के साथ-साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी घेरने की कोशिश की। खेड़ा ने नीट को लेकर प्रधान के बयान को न सिर्फ शर्मनाक बताया, बल्कि स्टूडेंट्स के घावों पर नमक छिड़कने वाला भी बताया। खेड़ा का कहना था कि पीएम मोदी हमेशा मूकदर्शक नहीं रह सकते। जब 24 लाख युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है, तो वह चुप क्यों हैं?

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...